newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

नौ अगस्त से शुरू होगा मेरी माटी-मेरा देश अभियान, गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होगी लोगों की भागीदारी

नौ अगस्त से शुरू होगा मेरी माटी-मेरा देश अभियान, गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होगी लोगों की भागीदारी

नई दिल्ली। देश में नौ से लेकर 30 अगस्त तक मेरी माटी-मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बीते संस्करण के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर-वीरांगनाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मेरी माटी-मेरा देश अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान के तहत पूरे देश में वीर-वीरांगनाओं की स्मृति में न केवल कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, बल्कि ग्राम पंचायतों में उनके विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे। देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च 2021 को साबरमती से दांडी तक मार्च के साथ हुआ था और अपनी दो वर्षों से भी अधिक की यात्रा के दौरान इस अभियान ने पूरी दुनिया के सामने जनभागीदारी का एक अनूठा स्वरूप पेश किया है। इस अभियान के तहत पूरे देश में दो लाख से भी अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।
मेरी माटी- मेरा देश अभियान के अंतर्गत नौ से लेकर 30 अगस्त तक गांव-पंचायत, प्रखंड और स्थानीय शहरी निकाय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में स्मारक-शिलालेख की स्थापना, पंच प्रणों की प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसे कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बने अमृत सरोवर, जलस्रोत या अन्य प्रमुख स्थानों पर स्मारक बनाई जायेगी जिसमें वहां के गांव-पंचायत, ब्लॉक़, कस्बा, नगर आदि क्षेत्रों के वीर-वीरांगनाओं के नाम अंकित होंगे। इन स्मारकों में क्षेत्र के उन लोगों के लिए प्रधानमंत्री का संदेश भी होगा जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान किया है।
मेरी माटी- मेरा देश अभियान के अंतर्गत एक अमृत कलशयात्रा भी निकाली जाएगी। इस यात्रा की विशेषता यह होगी कि इसमें देश के कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर दिल्ली की यात्रा की जाएगी। इस यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से आई मिट्टी और पौधों को लगाकर दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। यह अमृत वाटिका एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को नई मज़बूती देगी।
इस अभियान में व्यापक स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया है। यहां आप हाथों में एक मुठ्ठी मिट्टी या मिट्टी का दीया लेकर अपनी सेल्फ़ी अपलोड कर सकते हैं। इस दौरान पंच प्रणों की प्रतिज्ञा स्वरूप आप ‘मैंने शपथ ली कि भारत को एक विकसित देश बनाएंगे, ग़ुलामी की मानसिकता को जड़ से निकाल फेकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, एकता और एकजुटता के लिए कर्तव्यबद्ध रहेंगे, नागरिक के कर्तव्य निभाएंगे, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे’ की शपथ लेने के बाद आप अपना भागीदारी का डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरी माटी-मेरा देश अभियान का शुभारंभ नौ अगस्त को होगा और 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक पंचायतों-गांवों, छोटे शहरी स्थानीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 16 अगस्त को प्रखंड, बड़ी नगरपालिका-निगम और राज्यस्तर पर कार्यक्रम होंगे। 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर गणमान्य अतिथियों की मौज़ूदगी में समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पिछले वर्ष हर घर तिरंगा अभियान में सभी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था और इस अभियान को सफल बनाया था। इस वर्ष भी उसी उत्साह और उमंग के साथ हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जाएगा।

Related posts

Apna’s platform will create pathways for skilled workers to engage DPIIT enters into an MoU with Apna

Newsmantra

President Putin can now rule until 2036

Newsmantra

Govt Refutes Claim About Union Minister Ashwini Vaishnaw’s Statement At AI Summit

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More