newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. MantraPSU Mantra

केंद्रीय विद्युत एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने एनएचपीसी के सलाल पावर स्टेशन का अवलोकन किया

Manohar Lal visits NHPC Salal Power Station

माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल एवं सचिव (विद्युत), विद्युत मंत्रालय, श्री पंकज अग्रवाल ने एनएचपीसी के सलाल पावर स्टेशन, ज्योतिपुरम, जिला रियासी, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का अवलोकन किया।

अवलोकन के दौरान मंत्री महोदय ने पावर स्टेशन की परिचालन स्थिति, उत्पादन क्षमता तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से संबंधित तकनीकी पहलुओं, आधुनिकीकरण कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सलाल परियोजना की भूमिका, क्षेत्रीय ऊर्जा आपूर्ति में इसके योगदान तथा पर्यावरणीय एवं सामाजिक दायित्वों से जुड़ी पहलों पर प्रस्तुति दी। मंत्री महोदय ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए समयबद्ध और सुरक्षित संचालन पर विशेष बल दिया।

Related posts

NTPC Awards state-of-art ‘Long Duration Electrical Energy Storage’ Project to Triveni Turbine

Newsmantra

TERI Collaborates with AIDA to Develop Resource and Knowledge Centre for Power Discoms

Newsmantra

SAIL posts strong sales and production growth in August 2026; financial position strengthens

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More