newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने ‘खादी सनातन वस्त्र’ लॉन्च किया ,

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने 'खादी सनातन वस्त्र' लॉन्च किया ,

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष  श्री मनोज कुमार ने कल  यहां कनॉट प्लेस में प्रमुख खादी भवन में ‘सनातन वस्त्र’ लॉन्च किया। सनातन वस्त्र का डिजाइन निफ्ट स्थित खादी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओईके) में तैयार किया गया है। आपने कहा  कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह ‘रामोत्सव’ के अवसर पर खादी भवन, नई दिल्ली सनातन वस्त्र पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट देगा।

श्री मनोज कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केवीआईसी अध्यक्ष ने कहा कि खादी के निर्माण में किसी भी प्रकार की यांत्रिक या रासायनिक प्रक्रिया शामिल नहीं होती है, इसलिए भारतीय परंपरा के अनुसार तैयार सनातन वस्त्र अपने आप में अद्वितीय हैं।

खादी भवन गणतंत्र दिवस से पहले 17 से 25 जनवरी 2024 तक खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की छूट देगा।

कुमार ने कहा कि सनातन वस्त्र के लॉन्च के साथ, खादी और ग्रामोद्योग आयोग युवाओं को स्वदेशी से जोड़ना चाहता है क्योंकि खादी का विस्तार ग्रामीण भारत में लाखों कारीगरों के जीवन को बेहतर बनाने का हिस्सा है।

Related posts

NHAI unveils FASTag Annual Pass at 1,150 Toll Plazas Nationwide

Newsmantra

HUDCO is now Non-Banking Infrastructure Finance Company (NBFC-IFC)

Newsmantra

PM Modi’s ‘Catch the Rain’ Campaign for Water Conservation Launched Nationwide from Surat

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More