newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

जयंती पर शिद्दत से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के एसके पूरी पार्क में जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के सुपुत्र एवं पूर्व राजयपाल निखिल कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया। बता दें कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा को प्यार से लोग छोटे साहब कहते थे। वे सात बार सांसद भी रहे। 72 साल की उम्र में वे बिहार के 19वें मुख्यमंत्री बने और 11 मार्च 1989 से 6 दिसंबर 1989 तक मुख्यमंत्री रहे।

Related posts

कांग्रेस को इस पालिसी पैरालिसिस से निकलना होगा , सोनिया बनी रहेंगी अध्यक्ष

Newsmantra

BLACK MARKETING OF COVID BEDS

Newsmantra

बिहार में बदलाव हो सकता है .

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More