newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

International Convention-2023: BSP ने चीन में जीता क्वालिटी कंसेप्ट्स के कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

International Convention-2023: BSP ने चीन में जीता क्वालिटी कंसेप्ट्स के कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

सेल भिलाई इस्पात संयंत्र  की क्वालिटी सर्कल टीमों ने बीजिंग में  क्वालिटी कंट्रोल सर्कलके इंटरनेशनल कन्वेंशन प्रतियोगिता गोल्ड अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की

सेल भिलाई इस्पात संयंत्र  की क्वालिटी सर्कल टीमों ने चीन के बीजिंग में आयोजित क्वालिटी कंट्रोल सर्कलके इंटरनेशनल कन्वेंशन प्रतियोगिता में बीएसपी की बीआरएम विभाग की क्वालिटी सर्कल टीम ‘सारथी’ ने गोल्ड अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस उपलब्धि हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने क्वालिटी सर्किल टीम ‘सारथी’ के सभी सदस्यों को विशेष रूप से बधाई दी है।

यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न स्तरों (चैप्टर, नेशनल, इंटरनेशनल) पर आयोजित की जाती है। बिजनेस एक्सीलेंस विभाग (बीई विभाग) के मार्गदर्शन में सेल-बीएसपी की टीम अपनी भागीदारी देकर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है।

इस प्रतियोगिता में बीएसपी की टीम ने अपने विभाग में किए गए सृजनशील कार्यों पर केस स्टडी प्रस्तुत किया। बार रॉड मिल की टीम ‘सारथी’ ने 16 एमएम सेक्शन को रोल करने के लिए स्टैंड-18 में प्रयुक्त होने वाले रोल में नंबर ऑफ ग्रूव्स की संख्या को बढ़ाकर स्टैंड चेंज में समय की बचत को अपने प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया था। इस प्रतियोगिता में चीन, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, कोरिया, थाइलैंड, मॉरिशस सहित विभिन्न देशों की टीमों ने भाग लिया था।

Related posts

SAIL, Rourkela Steel Plant registers excellent performance in major production areas in April-May 2025

Newsmantra

SJVN conferred with First Prize in Swachhta Pakhwada Awards 2023 by Ministry of Power

Newsmantra

Sh. Naveen Srivastava, Director (Operations), POWERGRID delivered presentation on “Use of Industry Technologies”

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More