newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Health

भारत ने दुनिया को योग से सेहतमंद होने का दिखाया है रास्ता: नवीन गोयल

हरियाणा योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला योगासना संघ की ओर से जिला स्तरीय योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप-2023-24 का आयोजन किया गया।

-जिला स्तरीय योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप 2023-24 का हुआ आयोजन
-जिला योगासना खेल संघ की ओर से आयोजित की गई चैंपियनशिप

गुरुग्राम। हरियाणा योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला योगासना संघ की ओर से जिला स्तरीय योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप-2023-24 का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल मुख्य अतिथि रहे। इस चैंपियनशिप का जिला योगासना खेल संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में सफल आयोजन किया गया।

नवीन गोयल ने इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। बच्चों ने योगासन किया और हरियाणवी लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। आज पूरी दुनिया सेहतमंद रहने के लिए योग को भी अपने जीवन का हिस्सा बना रही है। विश्व ने भारतीय योग पद्धति को अपनाया है। नवीन गोयल ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। हम सभी को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस अवसर पर तकनीकी सचिव सीमा, सचिव देवेंद्र, प्रबंधक सचिव अजीत सोलंकी, उपाध्यक्ष जगदीश यादव, खजांची कैलाश शर्मा, मानव रचना संघ अध्यक्ष पूनम वत्स, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निर्मला, लता, आशा, कांता, आयुष विभाग जिला अधिकारी मंजू, उपनिदेशक प्रभु राम, लक्ष्मण मेहरा, मनमोहन, बेबी, संतराम आदि मौजूद रहे। नवीन गोयल ने कहा कि हमें रोजाना योग करने की आदत डालनी चाहिए। रोजाना योग करने से शरीर पूरी तरह फिट रहता है। इससे मेंटल हेल्थ तो फिट होती ही है, फिजिकली भी हम एक्टिव होते हैं। आजकल हमारी लाइफ स्टाइल इतनी खराब हो गई है कि शरीर एक्टिव नहीं हो पाता है। यही कारण है कि कम उम्र में भी झुकने या जमीन पर बैठने में समस्याएं होती हैं। योग से चिंता-तनाव जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से इम्यूनिटी काफी मजबूत होती है। नियमित तौर पर योग-मेडिटेशन करने से आप बीमार नहीं होते हैं और संक्रामक रोगों का खतरा भी न के बराबर ही होता है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को योग के प्रति जागरुक करके उन्हें योग क्रियाओं में लगाना चाहिए। बचपन से ही अगर वे योग करेंगे तो उनकी जीवन बेहतर होगा। बच्चे निरोगी रहेंगे। योग के साथ उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी जागरुक करने की अपील सभी से की। पर्यावरण भी फिट रहने का माध्यम है। अगर हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। सभी को समय-समय पर पौधारोपण हमें करना चाहिए। यह अभियान कभी रुकना नहीं चाहिए। हर व्यक्ति कम से 5 पेड़ लगाकर अपने पर्यावरण को भविष्य के लिए बेहतर बनाने की दिशा में काम करे।

Related posts

Medica Superspecialty Hospital & Rotary launch paediatric & cervical Cancer initiatives on National Doctors’ Day

Newsmantra

Rebuilding Strength After Cancer: Why Physical and Emotional Rehabilitation Matter

Newsmantra

Wellness is No Longer a Cost, Its Capital: CII–MediBuddy Report Maps Corporate India’s Digital Health Readiness 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More