newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Research and Education

इंडिया रिसर्च टूर-2025 लखनऊ पहुँचा, उत्तर प्रदेश में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी नई मजबूती

इंडिया रिसर्च टूर-2025 लखनऊ पहुँचा

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2025: दिल्ली में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) में उद्घाटन के बाद, स्प्रिंगर नेचर (Springer Nature) द्वारा शिक्षा मंत्रालय और ICSSR के सहयोग से आयोजित इंडिया रिसर्च टूर2025 आज लखनऊ पहुँचा। टूर के प्रतिनिधियों ने आईआईएम लखनऊ और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षकों, छात्रों और शोधकर्ताओं से मुलाकात की। इस संवाद का उद्देश्य भारत में अनुसंधान की नैतिकता, समावेशिता और नवाचार को बढ़ावा देना है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक शोध मानकों से जोड़ा जा सके।

इंडिया रिसर्च टूर2025 अपनी यात्रा के दौरान 6 अक्टूबर से 13 नवंबर 2025 तक 7 राज्यों के 15 शहरों में 29 प्रमुख संस्थानों का दौरा करेगा। इस दौरान शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों के साथ संवाद किया जाएगा। टूर का मुख्य उद्देश्य ओपन एक्सेस और ओपन साइंस को बढ़ावा देना, अनुसंधान अखंडता को मजबूत करना, ई-बुक अपनाने को प्रोत्साहित करना, संपादकीय बोर्ड की भर्ती में सहयोग देना और शोध में विविधता व समावेशन को बढ़ावा देना है।

स्प्रिंगर नेचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटेश सर्वसिद्धि ने कहा, “उत्तर प्रदेश लंबे समय से बौद्धिक विचार, नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र रहा है। आईआईएम लखनऊ और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भारत के भविष्य को आकार देने वाले मेधावी छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इंडिया रिसर्च टूर2025 के माध्यम से हम राज्य के शैक्षणिक इकोसिस्टम के साथ जुड़ाव को मजबूत करेंगे, ज्ञान तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करेंगे और ओपन साइंस के लिए क्षमता विकसित करेंगे।”
आईआईएम लखनऊ देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक है, जो भविष्य के लीडर तैयार करता है। वहीं इंटीग्रल यूनिवर्सिटी हर तरह के रिसर्च (अंतर-विषयक अनुसंधान) और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देकर क्षेत्र की शैक्षणिक मजबूती को और मजबूत करती है।

इंडिया रिसर्च टूर2025 के मुख्य स्तंभ:

• ओपन एक्सेस और ONOS: खुली पहुँच और वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन पहल को बढ़ावा देना।
• अनुसंधान अखंडता और AI: अनुसंधान नैतिकता को मजबूत करना और प्रकाशन में AI की भूमिका पर विचार।
• विविधता और समावेशन:’हर रिसर्च, आवरफ्युचर’और ‘रिसर्च एंबेसडर प्रोग्राम’ के माध्यम से शोध में समावेशन को बढ़ावा।
• सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन:ज्ञान का लोकतंत्रीकरण करके और पहुँच बढ़ाकर सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन।

स्प्रिंगर नेचर की ‘हर रिसर्च, आवरफ्युचर’ पहल के तहत आईआईएम लखनऊ और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की 10 महिला शोधकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Related posts

Air India SATS pioneers initiative to Train and Employ 14 Orphan Youths for their Cargo Terminal at Noida International Airport

Newsmantra

“JTR Astrological Research Institute Launches App ‘Predict For Me-Astrologers’: Bridging Traditional Astrology with Modern Technology”

Newsmantra

IIT Kanpur Hosts Army Commander – To Forge New Paths for Army-Academia Collaboration

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More