newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

आईएमटी चौक पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें, बनेंगे फुटपाथ

आईएमटी चौक पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें, बनेंगे फुटपाथ

मानेसर सेक्टर-1 के समीप आईएमटी चौक पर यातायात को सुचारू एवं निर्बाध गति से चलाने के लिए यहां पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाऐंगी। इसके अलावा पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण भी करवाया जाएगा। काम को मूर्त रूप देने के लिए राहगिरी फाउंडेशन जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। इस संबंध में गुरुवार को नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने नगर निगम के अधिकारी, आईएमटी असोसिएशन, मीवा, राहगिरी फाउंडेशन व मानेसर सेक्टर-1 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों सहित अन्य स्थानीय लोगों के साथ बैठक की।
मानेसर नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आईएमटी चौक के सौंदर्यीकरण व अन्य कामों के लिए स्टेकहोल्डर्स का सुझाव जरूर लिया जाना चाहिए। स्थानीय होने की वजह से उन्हें इलाके की समस्याओं की समझ ज्यादा है। स्टेकहोल्डर्स ने कहा कि आईएमटी चौक पर पीक आवर्स में ट्रैफिक की समस्या ज्यादा होती है।  चौक  पर यातायात का दबाव काफी अधिक होता है। यहां पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों की जरूरत है। गुरुग्राम से मानेसर आने वाली तरफ आईएमटी चैक पर रेहड़ी वाले अतिक्रमण करते है, जिससे यहां ट्रेफिक मूवमेंट धीमा होता है। इस पर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने अपने सुझाव में कहा कि आईएमटी चैक से मानेसर गांव की ओर जाने वाले रास्ते को चैड़ा करने की जरूरत है, जिससे यहां फुटपाथ का निर्माण हो और पैदल यात्री इसका प्रयोग कर सकें। राहगिरी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के लिए पोल लगा दिए गए है। एक सप्ताह के भीतर यहां पर लाइट भी लगा दी जाऐंगी। रोड पर पेंट से मार्किंग,फ्लाईओवर की दीवारों पर पेंटिंग करवा दी गई है। फुटपाथ के निर्माण या किसी भी प्रकार का स्ट्रक्चरल बदलाव अभी नहीं किया गया है। यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों के सुझाव के बाद ही यहां पर कुछ स्ट्रक्चरल बदलाव किए जाऐंगे। इस पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि एनएचएआई,नगर निगम, मीवा, आरडब्ल्यूए अधिकारी व पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त दौरा करके ही स्थाई निर्माण या बदलाव का निणर्य लिया जाएगा।
बैठक में उनके साथ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार, सुपरिडेंटेंट इंजिनियर विजय ढ़ाका, एक्सईएन नवीन धनखड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Shri N Chandrasekaran Takes Direct Charge As Air India Faces Leadership Uncertainty

Newsmantra

Repositioning Gas-Based Power in India’s Decarbonising Energy Future

Newsmantra

NHPC CMD met J&K Lt. Governor Manoj Sinha, discussed upcoming projects.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More