newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज धनागमन कहीं से होगा

*मेष:*
27 फरवरी गुरुवार को मध्य रात्रि में चंद्रमा राशि चक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करेंगे। जबकि आज मंगल पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेंगे। आज शुभ योग भी बना रहेगा। ऐसे में गुरुवार का दिन आपके लिए कितना शुभ फलदायी रहने वाला है जानिए ऐस्ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्णेय से… आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज खर्च की अधिकता रहेगी, कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा हो सके तो टालें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आर्थिक विषयों को लेकर मन उलझन में रहेगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी है। भाग्य 60% साथ देगा।
*वृषभ:*
आज विशेष उन्नतिकारक दिन है। कोई भी रूका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो। आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।
*मिथुन:*
कल जो आपका कार्य नहीं बना रहा है, वह आज बनने की संभावनाएं हैं। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग है। व्यवसायियों को धन लाभ होगा, नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें। भाग्य 85% साथ देगा।
*कर्क:*
यात्रा का योग है और भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि के योग हैं। आज परिवार के सदस्यों का मिलेगा पूर्ण सहयोग, धन प्राप्ति के विशेष योग है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।
*सिंह:*
आज अपनी प्रिय वस्तुओं जैसे मोबाइल, टैब आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। जोखिम से बचकर रहें। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।
*कन्या:*
आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य और रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 82% साथ देगा।
*तुला:*
आज धनदायक दिन है। शत्रु निर्बल रहेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। संघर्ष करेंगे तो सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 88% साथ देगा।
*वृश्चिक:*
आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। भाग्य 80% तक साथ देगा।
*धनु:*
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान बरतें। दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। भाग्य 55% साथ देगा।
*मकर:*
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग हैं। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य लें। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से आत्मिक संतोष मिलेगा। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। भाग्य 82% साथ देगा।
*कुंभ:*
आज धनागमन कहीं से होगा। धन निवेश भी कर सकते हैं, अवश्य लाभ होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश लाभदायक रहेगा। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य 80% साथ देगा।
*मीन:*
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा जा सकेंगे। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है। भाग्य 82% साथ देगा।-

🌹 *आपका दिन मंगलमय हो* 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
*ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)*
*सम्पर्क :9869513936*
*9833148857*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

HMD Launches Music-Focused Feature Phones, Extends partnership with Rajasthan Royals 

Newsmantra

Amitabh Bachchan is stable with mild covid

Newsmantra

Dream Girl A Full On Comedy

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More