newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज कार्य बनने की खुशी होगी

मेष:
आज का राशिफल 18 फरवरी आज चंद्रमा का संचार दिन-रात धनु राशि में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा का संयोग गुरु, मंगल, केतु के साथ हुआ है। केतु के साथ चंद्रमा के होने से ग्रहण योग बना है। लेकिन साथ में चंद्रमा के होने से गजकेसरी योग भी बना है। यानी शुभ और अशुभ योगों का संयोग बना है ऐसे में दिन किसी राशि के लिए मंगलकारी तो किसी के लिए कष्टकारी भी रहेगा। देखें आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है….
आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा और मित्र भी साथ देंगे। अपनों से पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
धन लाभ के योग हैं। मनोकामना पूर्ति का दिन है। आज का दिन शुभ है। यात्रा मंगलमय होगी और अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शाम को वक्‍त मौज-मस्‍ती में बीतेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। गुस्‍से पर काबू करते हुए संयम रखें। स्थिर सम्पत्ति के बारे में कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों और अपनों से विचार-विमर्श अवश्य करें। भाग्‍य आज 56 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
अशुभ समाचार मिलने से तनाव हो सकता है और अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों के आशीर्वाद से मन में ऊर्जा का संचार होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और बहस से दूर रहें। दुर्घटना की आशंका दिख रही है। भाग्‍य आज 61 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
यात्रा से लाभ होगा और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। आशानुकूल लाभ मिलेगा और अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। धन लाभ के प्रबल संकेत हैं। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।
तुला:
रुका धन मिलेगा और प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। धन लाभ होगा। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्‍त होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए सम्पर्कों से लाभ होगा और मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा और नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
बुध हो रहे हैं वक्री, अगले 23 दिनों में किन बातों का रखना होगा ख्‍याल?
धनु:
कार्यों में बाधा आ सकती है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें, इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने पथ पर अग्रसर रहें, काम बनते रहेंगे। अपने कुछ परायों जैसा व्‍यवहार कर सकते हैं। लेकिन आप धैर्य न छोड़ें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
मकर:
यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी, अनुकूल दिन है। लाभ होना सुनिश्चित है। अवसरों का फायदा लें। लाभ उठाएं और आगे बढ़ें। दांपत्‍य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के सहयोग से दिन प्‍यार से बीतेगा। भाग्‍य आज 93 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। किसी से बिना वजह बहस में न पड़ें। दिन के पहले भाग में कुछ मुश्किल हो सकती है, शाम का समय सुख से कटेगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।
मीन:
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें, उन्नति का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। अपने कार्यों में प्रयास करते रहें तो सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Prashant Desai joins Raj Shamani in a podcast episode to delve into the science behind weight loss and how India became the obesity capital of the world

Newsmantra

TikTok Suspends Faizal Siddiqui’s Account

Newsmantra

Nationally & Internationally acclaimed poets mesmerize Rourkelaites in Kavi Sammelan organised by SAIL, Rourkela Steel Plant

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More