newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन कारोबार के मामले में लाभप्रद रहेगा

मेष:
गुरुवार 23 जनवरी को चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में होगा जो गुरु की राशि है। इस राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा आज का दिन किन-किन राशियों के लिए खास बना रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की…
आज जिंदगी का जमकर मजा लीजिए, सितारे मेहरबान हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत से बढकर लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से तालमेल बना रहेगा। धर्म-कर्म में भी आपकी रुचि रहेगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें तो दिन हर तरह से आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य 94 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जोखिम वाले काम ना करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मित्रों और निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना शुभ रहेगा। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
अकेला चना मत बनिए, जीवनसाथी की बातों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों की बातों पर गौर करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति लाभदायक रहेगी। स्थिति की अनुकूलता से प्रसन्नचित्त रहेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
आज आपका जलवा बना रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। अपनी प्रगति के लिए जो कुछ कर सकते हैं करिए, किस्मत का साथ मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए, कामयाबी मिल सकती है। जोखिम लेने से ना घबराएं। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज आपका दिमाग कुछ ज्यादा ही चलेगा, मन को संयमित रखिएगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं, भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
कम बोलना और ज्यादा काम करना आज के दिन का मूलमंत्र है। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। किसी विपरीत मानसिकता वाले व्यक्ति से मिलकर आप परेशान हो सकते हैं। माता और खुद की सेहत का ध्यान रखें। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे।
तुला:
आज दूर रह रहे छोटे भाई-बहनों से बात-चीत करके आनंद मिलेगा। नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपके सितारे अनुकूल चल रहे हैं इसलिए चिंता को हावी ना होने दें। कार्यक्षेत्र में प्रगति से आनंदित होंगे। कारोबार में मुनाफा अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का प्रयास सफल होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार संभव है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, मान-सम्मान बढेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपने अटके और अधूरे काम भी आज पूर्ण कर सकते हैं। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज का दिन कुछ उतार-चढाव भरा रहेगा। हो सके तो आज किसी नई योजना पर काम शुरू ना करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। उतावलेपन से बचें। भाग्य 51 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन कारोबार के मामले में लाभप्रद रहेगा। लोगों का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा जिससे आपके काम भी आसानी से बनेंगे। बड़े भाई-बहन से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आज आपकी सकारात्मक सोच और उर्जा आपको कार्यक्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सफलता दिलाएगी। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। लंबे से अटका धन भी आपको मिल सकता है। प्रभाव और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Rich tributes paid to legendary Assamese artist Purushottam Das

Newsmantra

Farhan Akhtar aces the look as a professional boxer in Toofan

Newsmantra

Go Spiritual Unveils Plans for the Launch of Go Spiritual News Magazine App 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More