newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी

मेष:
आज चंद्रमा का संचार धनु राशि में होने से इस राशि में 4 ग्रहों का संयोग बना है। चंद्रमा के साथ केतु भी होने से आज ग्रहण योग भी रहेगा। देखिए इस योग और संयोग का आपकी राशि पर कितना शुभ प्रभाव हो रहा है।
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभदायक रहेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा करने से बचें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। भाग्य 60% साथ देगा।
मिथुन:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।
कर्क:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद टालें। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
सिंह:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 88% साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें, पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन व्यय हो सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।
तुला:
आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। प्रवास आनंदप्रद रहेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। भाग्य 90% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। अनावश्यक खर्च से बचें, दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।
धनु:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति रहेगी। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।
मकर:
खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। भाग्य 65% साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्य 78% साथ देगा।
मीन:
आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी भी कार्य को करेंगे तो उसमें लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा।भाग्य 80% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Symphony Orchestra of India’s (SOI) Spring 2024 Season invites concertgoers for yet another world-class orchestral experience

Newsmantra

Vishwa Samudra Group Takes Centre Stage as Title Sponsor for the North Bombay Sarbojanin Durga Puja 2024

Newsmantra

Happy bday Karishma

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More