newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है

मेष:
मंगलवार 21 जनवरी को चंद्रमा दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक में मंगल के साथ संचार करेंगे। मंगल और चंद्रमा का राहु के साथ षडाष्टक योग बन रहा है। इन ग्रह स्थितियों में वृश्चिक राशि और लग्न के लोग आज प्रभावशाली रहेंगे। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहते हैं सितारे…मेष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज दूर की यात्रा हो सके तो टाल दें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भाग्य 65% तक साथ देगा।
वृषभ:
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है। आय बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य 90% तक साथ देगा।
मिथुन:
आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।
कर्क:
परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं लाभ पाएंगे लेकिन व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। भाग्य 82% तक साथ देगा।
सिंह:
खुशी बरकरार रहे इसके लिए सतर्क होकर काम करें। वाद-विवाद से आपको दूर रहना चाहिए, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। धन का निवेश सोच-विचारकर करें, अनावश्यक खर्च से बचें। क्रोध से अपना ही नुकसान कर सकते हैं, संयम से काम लें। भाग्य 60% तक साथ देगा।
कन्या:
आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी एवं मित्रों से लाभ मिलेगा। विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। भाग्य 80% तक साथ देगा।
तुला:
प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ उठाएं। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। भाग्य 88% तक साथ देगा।
वृश्चिक:
समस्याएं आज सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य 95% तक साथ देगा।
धनु:
पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझदारी से काम करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर बाद कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साहित्य-कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा, इन क्षेत्रों से जुड़े लोग लाभ पाएंगे। घर का वातावरण आनंद दायक रहेगा। भाग्य 80% तक साथ देगा।
मकर:
आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य 92% तक साथ देगा।
कुंभ:
आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ आध्यात्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी एवं सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साहित्य-कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए शुभ दिन है। भाग्य 75 % तक साथ देगा।
मीन:
भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को आनंदित कर सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में तारीफ पा सकते हैं। भाग्य 85% तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

MMTC-PAMP Introduces Commemorative Ram Lalla Silver Bar: A Token of Devotion

Newsmantra

आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है

Newsmantra

The Ministry of Culture in association with Heartfulness brings the largest spirituality congregation, Global Spirituality Mahotsav 2024, to be held at the largest meditation centre in the world at Kanha Shanti Vanam

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More