newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे

मेष:
आज दिन रात चंद्रमा तुला राशि में भ्रमण करते रहेंगे। गुरु, शनि और केतु इनसे ग्यारहवें घर में होंगे जबकि मंगल से इनका दूसरे और बारहवें घर का संबंध बना रहेगा। इन ग्रह स्थितियों में आपका शनिवार कैसा बीतेगा देखिए….आपकी राशि पर आज चंद्रमा की सीधी नजर है। आज कुछ अधिक रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी कर सकते हैं या कहीं से मिल सकता है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज अच्छी बात यह है कि आपके खर्चे तो होंगे लेकिन जरूरी चीजों पर। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। जरूरी वस्तुओं पर आपका धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आपकी राशि से पांचवें घर में संचार करता हुआ चंद्रमा आज आपको कला एवं साहित्य की ओर प्रेरित कर रहा है। कला जगत से जुड़े लोग कुछ नया और बेहतर कर सकते हैं। लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।शनि के राशि परिवर्तन को लेकर कई भ्रम, जानें सच पंडित राकेश झा से…
कर्क:
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। मन अशांत रह सकता है। सेहत के मामले में भी आपको आज संभलकर रहना होगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है। माता के साथ तालमेल बनाकर रखें, आशीर्वाद लें, शुभ फल प्राप्त होंगे। भाग्य 53 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे, आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। मान सम्मान प्राप्त होगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज सितारों की स्थिति अनुकूल नहीं है इसलिए दिन को सामान्य रूप से बिताने का प्रयास करें। ग्रह-नक्षत्र आज आपको धन के लेन-देने में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। पारिवारिक जीवन में तालमेल से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आपकी राशि में संचार करते हुए चंद्रमा आपको आनंदित करेंगे। आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आप आपका मन दुविधा में रहेगा, समय पर सही निर्णय नहीं लेने की वजह से नुकसान हो सकता है। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। कोई बड़ी खरीदारी करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। भाग्य 54 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
सितारे आज अनुकूल हैं। प्रयास से बढ़कर सफलता पाएंगे। कारोबार में लाभ बढेगा। नौकरी में प्रभाव बढेगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णतः लाभदायक दिन है। मान-सम्मान भी प्राप्त करेंगे। छोटी यात्रा भी हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज आपका हर काम सरलता से संपन्न हो पाएगा, दिन का लाभ उठाएं। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके पदोन्नति के योग हैं, अधिकारी से बात कर सकते हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज आपके किसी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
सितारे आपके पक्ष में नहीं है। काम का दबाव जितना रहेगा नहीं उससे अधिक आप उलझते नजर आएंगे। कुछ बातों को लेकर मानसिक परेशानी भी हो सकती है। सहकर्मियों और अधिकारियों से विवाद में ना उलझें, अगर छुट्टी मना रहे हैं तो छोटों से सद्भाव बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य 51 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Good Newwz Box Office Collection Day 6: Rs 117 Crore

Newsmantra

आज आप अपने में मस्त रहेंगे

Newsmantra

आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More