newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज किस्मत आप पर मेहरबान है

मेष:
आज दिन रात चंद्रमा बुध की राशि कन्या में संचार कर रहे हैं जहां शुक्र के साथ इनका षडाष्टक योग बना है। इस ग्रह योग की वजह से कुछ राशियों में रिलेशनशिप को लेकर अति उत्साह देखा जा सकता है। कई राशियों को मानसिक परेशानी भी हो सकती है। देखिए आपके लिए आज क्या कहते हैं सितारे। सबसे पहले मेष राशिः-आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि से छठे घऱ में हो रहा है जिस पर शुक्र की नजर है। ग्रहों की इस स्थिति में आपको विरोधियों पर नजर रखनी होगी। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला है। प्रेम संबंध में आपसी तालमेल और सहयोग प्राप्त होगा। सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर होंगे। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। कोई चाहत पूरी होने से प्रसन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
राशि से चौथे घर में चंद्रमा का संचार आज भी आपको बेचैन बनाए रखेगा। मन पर अधिक लोड लेने से बचें। किसी से भी अनावश्यक वार्तालाप करना आपके लिए ठीक नहीं है। चुनौतियों का सामना संयम पूर्वक करें। उतावलेपन में कोई भी काम ना करें। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन चंद्रमा की इस राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आज इनके प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ 82 प्रतिशत तक प्राप्त होगा।
सिंह:
आज आपको खुशी मनाने के कई मौके प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। कहीं से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। खाने-पीने का शौक बढ़ सकता है। लाभ के लिए असत्य भी बोलेंगे। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
वैवाहिक जीवन में आप कुछ अधिक उत्साहित होंगे। सेहत के मामले में थोड़ा अपना ख्याल रखना होगा। धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त करेंगे। शौक-मौज पर कुछ धन खर्च हो सकता है। विनम्रता और वाणी की सौम्यता से काम बनेगा। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज आपको अपने बजट का ध्यान रखकर चलना होगा नहीं अधिक खर्च कर बैठेंगे। सेहत का ध्यान रखें और हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। अजनबियों से अधिक मेल-जोल नहीं रखना चाहिए, कष्ट हो सकता है। पढ़ने-लिखने में अरुचि रह सकती है। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज मानसिक रूप से उत्साहित और आनंदित रहेंगे। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई काम बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे आनंदित होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और काम का दबाव दोनों बढ़ेगा। आज किए आर्थिक प्रयास का लाभ कुछ दिनों में प्राप्त होगा। अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना शुभ फलदायी रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज किस्मत आप पर मेहरबान है। शेयर में किया गया निवेश आपको लाभ दिला सकता है। प्रियजनों से मुलाकात की वजह से आनंदित होंगे। अटके कार्यों के पूरा होने का योग है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बनेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक सहयोग करेगा।
कुंभ:
आज आपको अजनबियों से सावधान रहना चाहिए। कीमती सामानों की सुरक्षा का ख्याल रखें। योजना बनाकर काम करें, उतावलेपन से बचना चाहिए। काम का दबाव रहेग। आकस्मिक खर्चों की वजह से परेशान हो सकते हैं। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। साझेदारी के काम लाभ मिलेगा। गृहस्थी में बेहतर तालमेल से आनंदित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रयास सफल होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कामयाबी मिल सकती है। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

आज का दिन म‍िश्रित लाभ वाला है

Newsmantra

Go Spiritual India Relaunches ‘Go Vegetarian’ Campaign on World Vegetarian Day 2024, Advocates Compassion for All Living Beings

Newsmantra

Saurav Ganguly : Looking at all possible options

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More