newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

अपने प्रयास से कार्य में सफलता मिलेगी

मेष:Aries
आज चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह में होगा। आज सूर्य दिन भर मकर में गोचर करते हुए मध्य रात्रि में मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन स्थितियों में मंगलवार का दिन आपके लिए कितना मंगलकारी रहने वाला है जानिए ऐस्ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्णेय से…आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा क्योंकि लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। मन में हलचल रहने से पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि कुछ कम होगी। मनोरंजन और प्रेम-प्रसंग में धन खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:Taurus
आज क्रोध अधिक आएगा जरा संयम से काम लें। लोगों की बातों पर यकीन करने की बजाय खुद पर भरोसा करें। वाद-विवाद की स्थिति से आपको बचकर रहना चाहिए। भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:Gemini
काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन सफलता और प्रोत्साहन से काम में आनंद आएगा। मेहनत के अनुपात में लाभ भी अच्छा मिलेगा। भाई-बहनों से पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु आपसे मन ही मन जलेंगे, वाणी संयमित रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:Cancer
आज धन प्राप्ति का विशेष योग बन रहा है इसलिए आज के दिन का पूरा लाभ उठाएं। उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। पड़ोसियों से भी मदद प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:Leo
आज आपको अपने प्रयास से कार्य में सफलता मिलेगी। चली आ रही पुरानी समस्याओं का अंत होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। अति उत्साह पर नियंत्रण रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:Virgo
आज का दिन संभलकर चलने का है जल्दबाजी में कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा का उद्देश्य अपूर्ण रह सकता है। खर्च अधिक होंगे, मन को संयमित रखें। नींद देर से आएगी, मन में बेचैनी रह सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:Libra
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। निवेश करने से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:Scorpio
आज पूरे दिन काम की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक कार्यों में भी आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि रहने से सफलता कदम चूमेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सुख के साधनों पर खर्च कर सकते हैं। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:Sagittarius
सितारों की स्थिति अनुकूल है। आज आपकी राशि से मकर में जाते हुए सूर्य आपको धर्म-कर्म और अध्यात्म की ओर प्रेरित कर रहे हैं। विरोधी परास्त होंगे। जबकि यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य मेहनत से अधिक सफलता प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:Capricorn
बुद्धि बहुत तेज चल रही है गंभीरता से बड़े फैसले लें। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वाहन धीमी गति से चलाएं। हो सके तो यात्रा का विचार आज टाल दें। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गंभीर रहें, खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:Aquarius
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद मनाएंगे। घर के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। शेयर में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:Pisces
उत्सव और आनंद मनाने का दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कहीं पैसा अटका है तो प्रयास कीजिए आज वापस मिलने का शुभ योग है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे

Newsmantra

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, इससे मन प्रसन्न होगा

Newsmantra

Salman Khan fumes on stone pelting

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More