newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आप जो भी काम करें उसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

मेष:
आज चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हुआ है। इस राशि में चंद्रमा के साथ राहु का होना ग्रहण योग बना रहा है। इसके साथ ही 5 ग्रहों की दृष्टि भी चंद्रमा पर रहेगी। आज ही शुक्र का भी राशि परिवर्तन हुआ है। इन स्थितियों में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा देखें।राशि से तीसरे स्थान में गोचर करता हुआ चंद्रमा मेष राशि वालों को साहस और आत्मविश्वास से भरपूर बना रहा है। आज आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से अटके हुए काम भी बना सकते हैं। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। छोटे भाई-बहनों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आपकी राशि से दूसरे घर में संचार करता हुआ चंद्रमा रिश्तों को समझदारी और प्यार से संभालने की सलाह दे रहा है। शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर कोई फैसला लें। बात-चीत की कला से आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रखें। झूठ बोलने से बचें। भाग्य 72 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मिथुन:
चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है। कई तरह के विचार मन में आते-जाते रहेंगे जिससे मन अस्थिर रहेगा। वैसे आपका प्रभाव बढ़ेगा, शत्रुओं पर विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। निवेश कर सकते हैं। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। धन का निवेश समझदारी से करें। यात्रा के दौरान सतर्क रहना चाहिए। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना चाहिए। थकान और मानसिक अशांति रह सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज आप जो भी काम करें उसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से आनंदित होंगे। परिवार में पिता और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बन सकते हैं। आज किया हुआ कार्य और लिया गया निर्णय भविष्य में आपको लाभ दिलाएगा। भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।
तुला:
किस्मत आज आप पर मेहरबान है। धर्म-सद्कर्मों में आपकी रुचि रहेगी। ईश्वरीय कृपा से आपके सभी काम बनते जाएंगे। आज के दिन का पूरा लाभ उठाएं, कर्म करते जाएं और सब भाग्य पर छोड़ दें। धन लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य 95 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
स्वास्थ्य के मामले में जोखिम लेने से बचें, खान-पान संयमित रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है। आज हो सके तो यात्रा टाल दें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद में ना उलझें। मन को संयमित रखें, गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। दूर रह रहे मित्रों और परिजनों से संवाद हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कोई साझेदारी हो सकती है। शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में भी सितारे सहायक रहेंगे। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी और शत्रु आपसे दूर रहने में ही भलाई समझेंगे। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। ननिहाल पक्ष के लोगों से संपर्क बनेगा, इनसे सहयोग लेना है तो आज का दिन अच्छा है, अवसर का लाभ उठाएं। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
छात्रों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। बुद्धि और चतुराई से आपके काम बनेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध में आपका उत्साह चरम पर रहेगा, प्यार जताने का कोई नया तरीका आजमा सकते हैं। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुःखी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उथल-पुथल की स्थिति हो सकती है। माता से आशीर्वाद लेकर महत्वपूर्ण काम करना फलदायी होगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

ABP LIVE Presents ‘Dharma Pravah’ to Celebrate the Timeless Spirit of Maha Kumbh Mela 2025

Newsmantra

Vishwa Samudra Group Takes Centre Stage as Title Sponsor for the North Bombay Sarbojanin Durga Puja 2024

Newsmantra

आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More