newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे

मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन के 11 बजकर 54 मिनट पर मंगल की राशि वृश्चि में होने जा रहा है। इस राशि में चंद्रमा के संचार से चंद्र बुध संयोग बनेगा। इन दोनों ग्रहों के मेल से सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा गुजरेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्णेय से…आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभदायक रहेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
मिथुन:
आज जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा महसूस करेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी एवं धन लाभ भी प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह बढ़ेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।
कर्क:
बुद्धि-विवेक से सफलता आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक बीतेगा। यात्रा मंगलमय रहेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।
कन्या:
आज सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्य 78% साथ देगा।
तुला:
ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ होगा। धन लाभ के योग है। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी भी कार्य को करेंगे तो उसमें लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें, सफलता साथ देगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।
धनु:
आज आपका मन चलायमान रहेगा। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। शुभ कार्य आरंभ करने से पहले कुल देवी और देवता का ध्यान करें। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। नकारात्मकता विचार मन में न आने दें। भाग्य 55% साथ देगा।
मकर:
ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा l
कुंभ:
आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। परिवार समेत धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। अपने इष्ट और देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य 72% साथ देगा।
मीन:
आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Amitabh Bachchan is stable with mild covid

Newsmantra

Sushant Emotional Letter online

Newsmantra

ICSSR Launches “Lord Shiva in India and Abroad” at the Frankfurt Book Fair 2024

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More