newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी

मेष:
मेष राशि वाले अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज अवश्य कर सकते हैं क्योंकि ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, दिन सुखमय रहेगा। भाग्य आज 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे, कोई नया ऑर्डर अथवा नया अनुबंध मिलने की संभावना है, शत्रु बलहीन रहेंगे। दिन उन्नतिकारक है, आय-सम्पति के लिए भी शुभ रहेगा। मेहनत सफल होगी। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही नई योजनाएं लाभ देंगी, मनोरंजन कार्य पर खर्च होने की संभावना है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, तबीयत कुछ बिगड़ सकती है। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। भाग्य आज 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। दिन शुभ रहेगा। आज आपको प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की संभावना कम है। आज अपने खानपान का ध्यान रखें। भाग्य आज 55 प्रतिशत तक साथ रहेगा।
तुला:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का योग है। भाग्य आज 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, घर पर मेहमान आने से खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें, कोई सूचना आ सकती है। भाग्य आज 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने का योग है। तीर्थस्थल का दर्शन करने के साथ धार्मिक कार्य की ओर रुचि बढ़ेगी। दिन आनन्ददायक रहेगा। भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होने से दिन खुशनुमा बीतेगा। भाग्य आज 94 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी बढ़ती प्रगति देखकर आपके प्रतिद्वंद्वी आपसे ईर्ष्या करेंगे। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी, दिन मंगलमय रहेगा। भाग्य आज 73 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
सावधानीपूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। आज पार्टनर से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने से रिश्ते में खटास आ सकती है। भाग्य आज 62 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा

Newsmantra

ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है

Newsmantra

आज आपकी किस्मत का सितारा चमक रहा है

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More