newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Culture Horoscope

पराक्रम वृद्धि का दिन है

मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में होगा जबकि गुरु का संचार मूल नक्षत्र के चौथे चरण में होगा। ग्रहों का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा। इन्हें अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानिए…मेष राशि वालों के लिए आजीविका के मामले में दिन अनुकूल है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यवसायियों को धन लाभ होने की संभावना है वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त करेंगे। दिन सकारात्मक उर्जा से भरपूर बीतने की संभावना है। आज भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
दिन, मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती हैं लेकिन आप इनसे निकलने में सफल रहेंगे। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको संभलकर चलना होगा। सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें, अनावश्यक वार्तालाप से बचें। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
पराक्रम वृद्धि का दिन है। कार्यक्षेत्र में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। लंबे समय से आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे वह आज बन सकता है। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। परिजनों के साथ दिन सुखमय व्यतीत होगा। संतान के पक्ष में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। भाग्य आज आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। आज रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिलेगा। भाग्य आज 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान कर सकता है। हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा टाल दें। अजनबियों से मेल-जोल न रखें। धन का निवेश समझदारी से करना होगा। शेयर और सट्टेबाजी से आज दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। भाग्य 54 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
लंबे अरसे से जिसका आपको इंतजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी। मन में उत्साह एवं लोगों का सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। मामा पक्ष से सहयोग मिलने की पूर्ण संभावना है आपको आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कोई अच्छा अवसर मिलेगा जिससे आने वाले दिनों में धन लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आज किस्मत आपका साथ देगी, ऐसा सितारे कहते हैं। भाग्य आपका 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
भाग्य आज आपका साथ देगा। शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा। किसी मुकदमे आदि में आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित हेागा। भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबियों से दूर रहें, आपको नुकसान हो सकता है, किसी पर ऐसे यकीन न करें, सावधानी बरतें। कोई प्रिय चीज खो सकती है, संघर्षपूर्ण दिन बीतने की आशंका है, अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। भाग्य आपका 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग है। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी रोमांटिक जगह की सैर कर सकते हैं। भाग्य आपका आज 93 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

मिथुन: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी दैनिक ?राशीफल 11 जुलाई

Newsmantra

आज का दिन सुखद रहेगा

Newsmantra

आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा

Newsmantra