newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा

मेष:
चंद्रमा का संचार सिंह राशि में हो रहा है। आज ही बुध अस्त हुए हैं। ग्रहों की इस स्थिति में बुधवार का दिन आपका कैसा गुजरेगा, देखिए किस्मत के सितारे क्या कहते हैं…मेष राशि वालों के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। योजना बनाकर काम करें। आज आपको जोखिम से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर धन खर्च होगा। भाग्य 70 प्रतिशत रहेगा।
वृषभ:
आज के दिन वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। व्यर्थ की बातों में न उलझें। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक सहयोग मिलेगा।
कर्क:
धन प्राप्ति के विशेष योग है, धन निवेश से लाभ, आज किसी को उधार न दें। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच कर लें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होने से उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होने से वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज शॉपिंग पर जा सकते हैं, अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। व्यर्थ की यात्रा का भी योग है। घर परिवार के लोगों से बिना बात न उलझें, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज का दिन विशेष लाभ पहुंचा सकता है। कार्यों की पूर्णता का योग है। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होने का प्रबल योग है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात भी होगी कुल मिलाकर दिन उन्नतिदायक है। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी फिर भी इन सबके बीच परिवार के लिए पर्याप्त समय निकालें। मान-सम्मान के साथ यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता प्राप्ति के साथ साथ नई योजना भरा दिन रहेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होती दिखेगी। भाग्य प्रतिशत तक साथ देगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी और दिन मंगलमय रहेगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, यात्रा से बचें और वाहन धीमी गति से चलाएं। भाग्य 52 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आपको प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, प्रियजन से भेंट दिन खुशहाल कर देगी। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, आज के दिन सफल होने की पूरी संभावना है। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होने के से वातावरण सकारात्मकता से भर जाएगा। आपका दिन उन्नतिदायक गुजरेगा। आज शत्रु बलहीन रहेंगे, आय-संपत्ति के लिए दिन शुभ रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Yogi Adityanath With Entire Cabinet Took A Dip At MahaKumbh After Cabinet Meeting

Newsmantra

श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री शक्ति मंदिर प्रांगण में उन्नीसवें मंगलवार हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Newsmantra

पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More