newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा

मेष:
आज चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हो रहा है जहां पहले से ही राहु मौजूद हैं। राहु और चंद्रमा का संयोग ग्रहण योग बना रहा है। ऐसे में सिंह राशि को धन का लाभ मिल रहा है। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखिए।आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सभी विरोधी परास्त होंगे। यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें।वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाग्य 55% साथ देगा।
मिथुन:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। शत्रु बलहीन रहेंगे। वैवाहिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य 70% साथ देगा।
सिंह:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य 80% साथ देगा।
कन्या:
आज आपका सितारा अनुकूल है। बिजनस में लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं सभी बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। छोटे से प्रवास पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
तुला:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगें। यात्रा लाभकारी रहेगी। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य 85% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। घर के कार्यों के पीछे व्यय अधिक हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
धनु:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा और इससे कारोबार में बेहतरी आएगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।
मकर:
आज मेहनत के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगें। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। छोटे से प्रवास पर भी जा सकते हैं। भाग्य आपका 70% साथ देगा।
कुंभ:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। आज खर्च एवं निवेश सोच-समझकर ही करें। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। भाग्य आपका 65% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की संभावना कम है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Stars moved plea against tv channels

Newsmantra

Wrangler® Opens Six Stores in November

Newsmantra

Kanika Kapoor discharged from Lucknow

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More