newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दिन उत्साहवर्धक है

मेष:
आज दिन रात चंद्रमा का संचार मेष राशि में होगा। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अन्य कई राशियों पर भी चंद्रमा का शुभ प्रभाव रहेगा। देखिए आपका दिन कैसा गुजरेगा…दिन अनुकूल है, नए अवसर मिलेंगे। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। सेल्स मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज आपको योजना बनाकर काम करना होगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। स्थान परिवर्तन और कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। मन अशांत और अस्थिर रहेगा। अगर यात्रा कर रहे हैं तो आज परेशानी हो सकती है। गुरु मंत्र का जप करें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज आपको योजना बनाकर काम करना होगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। स्थान परिवर्तन और कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। मन अशांत और अस्थिर रहेगा। अगर यात्रा कर रहे हैं तो आज परेशानी हो सकती है। गुरु मंत्र का जप करें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है, आज किए गए काम का फल आपको कुछ समय बाद मिलने वाला है। जल्दबाजी में बिना विचारे कोई काम ना करें। कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता में गुजरेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
दिन उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा। मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा, आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों-संबंधियों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। धन निवेश कर सकते हैं। खरीदारी लाभप्रद रहेगी। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
दिन उथल-पुथल वाला है। परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अपने सामानों का ध्यान रखें, खोने और चोरी होने का भय है। यात्रा में परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं जो लाभप्रद रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत बड़ों से आशीर्वाद लेकर करें। ईश्वर का ध्यान करें, मानसिक अशांति में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। सहकर्मियों से नाराजगी हो सकती है। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आनंदित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। काम की व्यस्तता रहेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे और नए लोगों से परिचय होगा। सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से ना जाने दें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
दिन को संयम और शांति से बिताएं। परिश्रम अधिक करना होगा। सेल्स मार्केटिंग वालों को अधिक भागदौड़ करनी होगी। मन दुविधा में रहेगा। भविष्य को लेकर सोच-विचार में करेंगे। लव लाइफ में संभलकर रहना होगा, प्रेमी से मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिगड़ सकता है। भाग्य 51 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुस्ती महसूस करेंगे। क्रोध और वाणी पर काबू रखना होगा नहीं तो विवाद हो सकता है। काम का दबाव रहेगा। लाभ कम होने से निराशा हो सकती है। आज अपने काम से मतलब रखें, दूसरों के मामलों में उलझने से परेशानी होगी। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
दिन उत्साहवर्धक है। अचानक लाभ मिलने से आनंदित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पुराने अटके काम भी आज बन सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है, प्रयास करना चाहिए। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
दिन मिलाजुला रहेगा, खट्टे मीठे अनुभव प्राप्त होंगे। परिश्रम अधिक करना होगा लेकिन सुखद परिणाम मिलने से आनंदित होंगे। विरोधियों पर नजर रखें। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। काम पर जल्दी निकलें, रास्ते में देर होने की आशंका है। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Arjun Kapoor tells Katrina Kaif To ‘back off’

Newsmantra

Swiggy Instamart to deliver Shri Kashi Vishwanath Tandool Mahaprasad this Maha Shivratri

Newsmantra

Madhuban Enclave dazzles with 11,000 Diyas on Ram Mandir Pran Pratistha day

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More