newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा

मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन-रात वृश्चिक राशि में हो रहा है। इससे कुछ राशियां दिन के पहले भाग में फायदे में रहेंगी तो कुछ को दिन के दूसरे भाग में लाभ मिल सकता है। देखें क्‍या कहती है आपकी राशि…
नियति आज आप पर मेहरबान है, भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करेंगे तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। अपनी प्रतिभा और ज्ञान से लाभ उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लाभ मिलेगा। भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। कोई नया काम हो सके तो आज टाल दें। निवेश में बेहद सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है। अपने काम पर फोकस करना चाहिए, दूसरों के मामलों से दूर रहें। भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय, कार्यक्षेत्र में लाभ, उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट फायदेमंद साबित होगी। अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। काम की तारीफ हो सकती है, अधिकारियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे, जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। वाणी की मधुरता से अपना काम निकाल सकते हैं। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। उधार देने से बचें। महिला रिश्तेदारों से लाभ मिल सकता है। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य 67 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा, कार्य में मन लगेगा। मेहनत के अनुरूप आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भावुकता पर काबू रखें। भाग्य 65 फीसदी तक साथ देगा।
कन्या:
आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है। अतः सचेत रहें, वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। मानसिक तौर पर आप बेचैन और उलझन में रहेंगे। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। गैर जरूरी चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। भाग्य 61 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज युवाओं को कारोबार, नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी, अधिकारी सहायता करेंगे, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। जोखिम लेकर भी लाभ के अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे। कहीं से धन का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। भाग्य 78 फीसदी तक साथ देगा।
वृश्चिक:
ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं, धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में लाभ प्राप्‍त होगा। आज शाम को घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है। तैयारी रखें। साथ ही आपको अच्‍छे वस्‍त्र और स्‍वादिष्‍ट भोजन भी मिल सकता है। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आप कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, सुख, आनन्द, रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। लोगों की सहायता करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ आज कुछ ज्यादा ही रोमांटिक होगी। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।
मकर:
नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं, अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिन्ता और अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। परिश्रम के मुकाबले कम लाभ से निराश होंगे। बनते कामों में भी आज बाधा आएगी। यात्रा आवश्यक ना हो तो टाल देना चाहिए। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप जिस किसी से भी मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी। जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। आज कुछ नया करने का विचार आपको प्रेरित करेगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाह रहें उनके लिए दिन शुभ है। नए संपर्क बनेंगे। विवाह की बात चल रही है तो इस मामले में प्रगति होगी। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है, किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। बीते समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

मिथुन मेहनत का फायदा मिलेगा

Newsmantra

आज आपके पास पैसा अएगा

Newsmantra

दैनिक राशिफल मीन राशि वाले संभल कर रहें

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More