newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मिथुन: मनोनुकूल लाभ होगा नई योजनाएं बनेंगी

दैनिक ?राशीफल ??

आज श्रावण मास की सप्‍तमी पर चंद्रमा मीन राशि के बाद मेष राशि पर संचार करेगा। गंडमूल पूरे दिन रहेगा। ऐसे में देखें किस राशि के सितारे कितने बदलेंगे और क्‍या कुछ बदलाव लेकर आएंगे। देखिए सबसे पहले

मेष राशि:परिश्रम से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य गति अनुकूल रहेगी, मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा, आजीविका की समस्या हल होगी, शुभ दिन। भाग्‍य 90 फीसदी साथ रहेगा।
वृषभ:
व्यर्थ की बाधा आ जाने एवं वाद विवाद से मन अशांत रहेगा। क्रोध से बचें अन्‍यथा हानि होगी, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। चोट-चपेट से कष्ट होने की आशंका है। भाग्‍य 60 फीसदी साथ है।
मिथुन:
मनोनुकूल लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेगा, इच्छा पूर्ण होगी। भाग्‍य 84फीसदी साथ है।
कर्क:
सुख-समृद्धि बढ़ेगी, यात्रा से लाभ होगा। आज अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए संबंध स्‍थापित होंगे। ये भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है। भाग्‍य 95फीसदी मेहरबान है।
सिंह:
व्यापारिक लाभ व नौकरी में इच्छा अनुकूल परिवर्तन का योग बन रहा है। पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी। मित्र सहयोग देंगे। रक्तचाप व उदर विकार तंग करेगा। भाग्‍य 73फीसदी साथ है।
कन्या:
संभावित घटनाएं घट सकती हैं, समय प्रतिकूल है। जोखिम पूर्ण कार्यों से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, शेयर आदि में निवेश ना करें। भाग्‍य 59फीसदी देगा साथ।
तुला:
कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, शुभ समाचार मिलेगा। भागीदारी में लाभ होगा, स्वजन काम आएंगे, शत्रु पक्ष कमजोर होगा, दैनिक कार्य गति अनुकूल रहेगी। भाग्‍य 86फीसदी मेहरबान है।
वृश्चिक:
मित्रों से भेंट व मन प्रसन्न होगा। आय, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा और अपने सहयोग देंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्‍य 94फीसदी साथ है।
धनु:
प्रसन्नता से बाधाएं दूर होंगी, सेहत ढीली रहेगी व धन व्यर्थ में खर्च होगा। कामकाज में मध्यम सफलता मिलेगी लेकिन मन शांत नहीं होगा, जल्दीबाजी से बचें। भाग्‍य 59फीसदी साथ है।
मकर:
घरेलू उलझनें बढ़ेंगी। कुटुंब में कलेश होगा, वाद-विवाद से बचें। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें और दान दें। ऐसा करने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। भाग्‍य 79 फीसदी होगा मेहरबान।
कुंभ:
भागदौड़ होगी पर लाभ भी होगा, तीर्थ यात्रा का योग, शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा, उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा। भाग्‍य 92 फीसदी साथ है।
मीन:
यात्रा से लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे, थोड़ा प्रयास व सतर्कता से कार्य बन जाएगा, अपने सहयोग देंगे, चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा। भाग्‍य 94 फीसदी साथ रहेगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Maxvolt Energy teams up with Aao Sath Chalen to brighten Diwali for slum dwellers

Newsmantra

Ministry of Electronics and Information Technology’s Bhashini providing multilingual access at Mahakumbh Prayagraj 2025 in 11 languages

Newsmantra

Arjun Kapoor’s girlfriend Malaika Arora also Tests Positive

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More