newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

गुरु और शुक्र की नजर एक-दूसरे पर रहेगी

Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 20 अगस्त दिन गुरुवार, को गुरु और शुक्र की नजर एक-दूसरे पर रहेगी। दूसरी ओर चंद्रमा सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनाए बैठा है। सितारों की इस स्थिति का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा, आइए देखे। मेष राशि का स्वामी मंगल आज अपनी राशि में ही संचार कर रहा है। ऐसे में आपका आज का दिन क‍िसी विशेष व्यवस्था को न‍िपटाने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज कार्यक्षेत्र में काफी कुछ बदलाव ला सकता है। क‍िसी नए कार्य को शुरू करने में पूरी सावधानी बरतें। जिससे आपके आत्मसम्मान को कोई ठेस ना पहुंचे। कुल म‍िलाकर आज संघर्ष के बाद ही सफलता म‍िलने का योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत है।
वृषभ:
आज राशि का स्वामी शुक्र की शुभ स्थिति का लाभ आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मान-सम्मान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार और धन संपत्ति के मामले में दिन फायदेमंद है, अवसर का लाभ उठाना चाहिए। कोई नया ऑर्डर या फिर कॉन्‍ट्रैक्‍ट प्राप्त कर सकेंगे। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। आज का द‍िन राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। यानी क‍ि आज कोई नया ऑर्डर या फिर कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलने की भी संभावना बन रही है। आज आपके शत्रु भी परास्‍त होंगे। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत रहेगा।
मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध तृतीय पराक्रम भाव मे विराजमान सिंह राशि में है। इसकी वजह से आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। ध्‍यान रखें क‍ि अगर आज कोई नया व्‍यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो भगवान का नाम लेकर शुरू कर दें। सफलता अवश्‍य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह का प्रबल योग बन रहा है। आज पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। शाम को क‍िसी मेहमान या म‍ित्र के आने से मन प्रसन्‍न होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 93 प्रत‍िशत है।
कर्क:
कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से द्वितीय चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है। इससे कुछ खर्च होने की भी संभावना है। व्‍यवसाय में आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी लेक‍िन परेशान न हों, सोच-समझकर काम करें। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार म‍िलने का योग है। इसके अलावा आज माता-प‍िता के साथ खुशी के माहौल में वक्‍त बीतेगा। क‍िसी वर‍िष्‍ठ की सलाह से बहुत समय से रुके हुए कार्य में प्रगत‍ि हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 93 प्रत‍िशत है।
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य बुध के साथ होकर अपने लग्न भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के प्रथम भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए शुभ साब‍ित होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। इसलिए वाणी में माधुर्य बनाए रखें। इससे आपके कई ब‍िगड़े काम बनेंगे। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके विरोधी परास्‍त होंगे। कार्य संबंधी की गई यात्रा लाभकारी हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत है।
कन्या:
आज कार्यक्षेत्र में आपके पास करने के ल‍िए काफी कुछ होगा। आप पुराने काम न‍िबटाने के बारे में भी सोचेंगे। वहीं नए कार्यों को भी हाथ में लेने के बारे में व‍िचार कर सकते हैं। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर ले लें। ताकि कोई द‍िक्‍कत न आए। न‍िवेश संबंधी कार्य करते हैं तो आज टकराव से बचें क्‍योंक‍ि आज चुप रहना ही लाभकारक रहेगा। अन्‍यथा हान‍ि का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज सभी का स्‍नेह म‍िलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 70प्रत‍िशत है।
तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से नवम भाव में कोष वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। सिंह का चंद्रमा एकादश चंद्र श्रीकुर्यात के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने और धन लाभ का योग है। स‍ितारे के अनुसार जोखिमपूर्ण कार्यों में भी निवेश का लाभ होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत है।
वृश्चिक:
राशि का स्वामी मंगल मेष राशि सप्तम भाव में चंद्रमा दशम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। इसलिए आज आप ब‍िगड़े हुए कार्यों को सुधार सकते हैं। ध्‍यान रखें क‍ि इसके ल‍िए क‍िसी विशेषज्ञ की सलाह भी ले लें। यह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। पति-पत्‍नी के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। पर‍िवार में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च लगा ही रहेगा। व्‍यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 95प्रत‍िश‍त है।
धनु:
आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से धनुः राशि में चल रहा है, चंद्रमा भी आज नवम भाव में अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष में वृद्धि कर सकता है। आज आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपको इसमें सफलता भी म‍िलेगी। भाई-बहनों की नौकरी संबंधी प्रयास भी आज पूरे होंगे। लव लाइफ भी अच्‍छी चलेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 74 प्रत‍िशत है।
मकर:
आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से प्रथम घर में और चंद्रमा अष्टम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान दें। इस समय की गई लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। आज लेन-देन के कार्यों में भी सावधान रहें। इसके अलावा आज धन निवेश करना हो या फिर क‍िसी को उधार देना हो तो विशेष सावधानी बरतें। साझेदारी में कोई नया व्‍यक्ति शाम‍िल हो तो उसपर आंखें बंद करके भरोसा न करें। भाग्‍य स्‍कोर : 58 प्रत‍िशत है।
कुंभ:
आज आपकी राशि से एकादश में गुरु व शनि का योग और सिंह राशि में चंद्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन-कर्म और कीर्ति में वृद्धि होगी। व‍िरोधी आज चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अपनों की मदद से आप आज सफलता प्राप्‍त करेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। श‍िक्षा की द‍िशा में आपको सफलता म‍िलेगी। नए संपर्कों से भी लाभ होने का योग है। श‍िक्षा-साहित्‍य की द‍िशा में चल रहे प्रयासों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन क‍िसी प्रत‍ियोग‍िता का भी ह‍िस्‍सा बन सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 95 प्रत‍िशत है।
मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति धनुः राशि का होकर दशम कर्म त्रिकोण राज्य भाव में चल रहा है। इससे आपके मनोरथों की स‍िद्धी होगी। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुच‍ि व निकट की यात्रा का भी योग बन रहा है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। यानी क‍ि न तो लाभ न ही हान‍ि। हालांक‍ि आज मनोरंजन कार्यों पर खर्च करने का योग है। स‍ितारे बता रहे हैं क‍ि आज नई योजनाओं पर अमल करने का यही बेहतर समय है। आप प्रयासों में तेजी लाएं। भाग्‍य स्‍कोर : 98 प्रत‍िशत है।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

कई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान

Newsmantra

Prashant Desai joins Raj Shamani in a podcast episode to delve into the science behind weight loss and how India became the obesity capital of the world

Newsmantra

आज का दिन आपका सहयोगियों के साथ खुशी से बीतेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More