newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Culture Horoscope

दिन की शुरुआत ताजगी भरी होगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज दिन भर चंद्रमा का संचार कर्क राशि में होगा। शाम 8 बजकर 11 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में पहुंच जाएगा जिससे 5 ग्रहों का संयोग बनेगा। अपनी राशि से जाते हुए चंद्रमा कई राशियों को शुभ लाभ दे रहा है। देखिए आपकी राशि पर आज कैसा है ग्रहों का प्रभाव।मेष राशि वालों की बातों का आज लोग गलत मतलब निकालेंगे जिससे इनको परेशानी होगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तालमेल की कमी होगी। कार्यक्षेत्र में संभलकर चलना होगा, विवादित विषयों से दूर रहें, कष्ट हो सकता है। जहां से लाभ आना होगा वहां से भी आज नुकसान हो सकता है। भूमि और स्थायी संपत्ति के काम में लाभ मिलेगा। भाग्य 69 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
आपके पहल से कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। व्यापार में और निवेश के मामले में जोखिमपूर्ण लेने के बावजूद लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होगा। समय से आपके काम पूर्ण होने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अंतरंग पल बिता सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। भाग्य 95 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मिथुन:
बात-चीत की कला से आज आप काम निकाल सकते हैं। कोई डील हो सकती हैं जिसमें आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। शरीर में थकान और आरोग्य में कमी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग से घर का वातावरण मधुर बना सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारम्भ करना शुभ रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।
कर्क:
ग्रहों की अनुकूल स्थिति का लाभ हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। अपने महत्वपूर्ण कार्य आज निपटाने की कोशिश करें, सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सुखद समाचार मिलेगा। कारोबार या अन्य उद्देश्य से की गई यात्रा सफल और लाभप्रद रहेगी। भाग्य 89 प्रतिशत साथ देगा।
सिंह:
आज आपके गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई मित्र या परिचित उधार मांग सकता है, लेन-देन में सतर्कता बरतें। पारिवारिक विषयों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। नींद की कमी और थकान महसूस होगी। शुभ कार्यों में या जरूरतमंदों को दान दें। भाग्य 54 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कन्या:
आज सुबह से ही आप चहल-पहल में रहेंगे। नौकरी और कारोबार से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको आनंदित करेगा। कम प्रयास में ही आप अधिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। लेन-देन और खरीदारी में लाभ पूर्ण सौदा कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर हो सकती है।
तुला:
पारिवारिक जीवन में आज आनंद वृद्धि होगी। भौतिक सुखों से संबंधित चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से आज संपर्क होगा जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन जहां बेहतर होगा वहीं कारोबारियों का आर्थिक लाभ बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिल सकती है। वरिष्ठजनों से तारीफ पा सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।
वृश्चिक:
दिन की शुरुआत ताजगी भरी होगी। आपके नर्धारित काम समय से पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में आपका प्रयास सफल होगा। सहकर्मियों को कार्यक्षेत्र में मदद कर सकते हैं। देव-दर्शन की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सहयोग और तालमेल से मानसिक तनाव कम होगा। खान-पान में संयम रखें। भाग्य 97 प्रतिशत साथ दे रहा है।
धनु:
आज किसी प्रकार का जोखिम ना लें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। यात्रा के दौरान लापरवाही से चोट लगने की आशंका है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में आज संभलकर निर्णय लें। निराशावादी विचारों से आज बचना होगा नहीं तो अकारण ही तनाव में रहेंगे। भाग्य 59 प्रतिशत साथ देगा।
मकर:
घर गृहस्थी के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की किसी बात से आप दिन भर मुस्कुराएंगे। प्रेम संबंध के मामले में भी दिन सुखद रहेगा। आज विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभ कार्यों में शामिल होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले में भी अनुकूलता रहेगी। भाग्य 90 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कुंभ:
सुबह थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन दिन चढ़ने के साथ आप भी एक्टिव मोड में रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन और शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। भाग्य 79 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मीन:
आज का दिन उत्सवर्धक है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। लोगों की सहायता के लिए आप आएंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। जो लोग यात्रा कर रहे हैं आज उनकी यात्रा सुखद और सफल रहेगी। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम पूरे होंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

पारिवारिक वातावरण खुशमय रहेगा

Newsmantra

दिन धैर्य और संयम से बिताना चाहिए

Newsmantra

आज पुरानी समस्याओं का अंत होगा

Newsmantra