newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा मेष राशि में है और वृद्धि योग बना है। मिथुन राशि वालों की किस्मत आज 100 प्रतिशत साथ दे रही है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। विरोधी कमजोर होंगे और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। भाग्य 94 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
दिन उलझन भरा होगा, रक्तचाप बढ़ सकता है। कार्यों में बाधाएं आएंगी। मन अशांत और अस्थिर रहेगा। कार्यक्षेत्र या घर में कोई बदलाव कर सकते हैं। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें। आज आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय ना लें। भाग्य 47 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
परिस्थितियां आपके अनुकूल है इसलिए अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रय़ास कीजिए। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठ और विशिष्ट लोगों से जान-पहचान होगी। कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। विरोधी कमजोर होंगे। भाग्य 100 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कर्क:
आरंभिक असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में लाभ मिलेगा। घरेलू मामलों में धन व्यय करना होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।
सिंह:
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगे जिनसे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। मित्रों-स्नेहीजनों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज बन सकते हैं। भाग्य 76 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
यात्रा में असुविधा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी चीजों का ध्यान रखें, खोने का भय है। प्रिय वस्तु की हानि हो सकती है। परिश्रम से लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन व्यस्तता भरा हो सकता है, आय में वृद्धि होगी। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।
तुला:
स्वास्थ्य नरम रहेगा। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद फलेगा। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
दिन के आरंभ से ही आप एक्टिव नजर आएंगे। शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम का दबाव रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से जान पहचान होगी। अवसर का लाभ उठाने के लिए सतर्क रहें। भाग्य 83 प्रतिशत साथ देगा।
धनु:
आज का दिन सोच विचार में गुजरेगा। भविष्य की चिंता सताएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, मन में उलझन की स्थिति रहेगी। आज सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना होगा। संयमित व्यवहार रखें, प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। भाग्य 57 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मकर:
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। मन में नकारात्मक और निराशाजनक विचार आएंगे। वाद-विवाद से बचें। अधिक काम और लाभ कम की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखें। भाग्य 49 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अचानक लाभ से राहत महसूस करेंगे। धन वृद्धि के लिए किया गया प्रयास आज सफल होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
दिन मिलाजुला रहेगा। संघर्ष के बाद सफलता से मन आनंदित होगा। विरोधियों से सतर्क रहें, नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आय और व्यय की स्थिति संतुलित रहेगी। धर्म-कर्म के विषयों पर धन खर्च हो सकता है। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Gauri Khan celebrated her 49th birthday

Newsmantra

Salt Lake Sanskritik Sansad & Sanmarg to Burn 60-Feet-Tall Ravana Effigy at Central Park, Salt Lake on Dussehra

Newsmantra

आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More