newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

सुबह से ही आज आप चार्ज महसूस करेंगे

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि से जाते-जाते यह किन-किन राशियों को लाभ दिलाने वाले हैं देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे।आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। धन निवेश के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृषभ:
जीवनसाथी और बच्चों से खुशी मिलेगी। प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ का योग है, किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए दिन शुभ है। भाग्य 87 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मिथुन:
मन अशांत रहेगा, स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है। आज दिन को सामान्य रूप से बिताएं, गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। कुछ गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। धन का लेन-देन और निवेश सोच-विचार कर करें। काम में अरुचि रहेगी। भाग्य 57 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कर्क:
कुल मिलाकर दिन सुखद रहेगा। लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, जीवनसाथी के व्यवहार से आनंदित होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलेगा। व्यवसाय लाभ और कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 95 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
सुबह से ही आज आप चार्ज महसूस करेंगे। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा, सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता की वजह से शाम में थकान महसूस करेंगे। भाग्य 83 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों में रहेगी। जिनसे उम्मीद भी नहीं करेंगे, वह भी आपको सहयोग देंगे। सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र दिन सामान्य गुजरेगा। भाग्य 97 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
दिन के आरंभ में किसी बात से मानसिक तनाव रहेगा। मन को शांत रखें, उतावलेपन और क्रोध पर काबू रखना आपके हित में होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में बच्चों को लेकिन चिंतित रह सकते हैं। भाग्य 56 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
पारिवारिक दृष्टि से दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार और सहयोग से आनंदित रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं या साथ खान-पान का आयोजन हो सकता है। भाईयों एवं स्नेहीजनों से बेहतर तालमेल और सहयोग मिलेगा। कारोबार में साहस से बड़ा लाभ पा सकते हैं। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रिया रह सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मकर:
कुछ लोग आज कुकिंग में हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोग तारीफ पाएंगे। स्वभाव में प्रेम भाव की वृद्धि होगी, जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
दिन की शुरुआत धीमी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। आज कुछ गैर जरूरी खर्चे भी होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
मानसिक उथल-पुथल में कमी आएगी। सही समय पर सही निर्णय से लाभ उठा पाएंगे। उत्साह और उर्जा से भरपूर रहेंगे, सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज बन सकते हैं। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

BIG B’s BIRTHDAY TODAY

Newsmantra

Arjun Kapoor remembers mom Mona Kapoor on her birthday

Newsmantra

सोमवार, सितंबर 16, 2019 आज का पंचांग

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More