newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज दिन रात चंद्रमा मेष राशि में संचार करेंगे। आज ही शनि की चाल भी बदल रही है और वह धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के बीच दिन कैसा गुजरेगा देखिए..नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। शत्रु पक्ष निर्बल रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं, प्रयास कीजिए। आपकी कोई इच्छा आज पूरी होने वाली है भाग्य 90 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृषभ:
मन अस्थिर रहेगा और विचारों के भंवर में डूबते रहेंगे। लेखकों और कलाकारों के लिए दिन सृजनात्मक रहेगा। वैसे आज संभलकर काम करें, काम में बाधा आ सकती है। स्थान परिवर्तन का योग बना है। यात्रा में असुविधा हो सकती है। गुरु मंत्र का जप करें। भाग्य 53 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज आपके प्रभाव व कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे जिनका भविष्य में लाभ भी मिल सकता है। कारोबार के लिहाज से यात्रा सुखद रहेगी। उन्नति का समाचार मिलेगा। आज जो भी कीजिए दिल खोलकर कीजिए, शत्रु निर्बल रहेंगे। भाग्य 95 प्रतिशत साथ देगा।
कर्क:
आज जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर काम करें और निर्णय लें। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज आप सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेंगे। काम में रुचि रहेगी और जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों और सज्जनों से सहयोग मिलेगा। विरोधी भी आज सहयोग मांगने पर मदद करेंगे। रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज सुबह से ही सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी से विवादों में ना उलझें। यात्रा में असुविधा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपने सामान का ध्यान रखें, खोने का भय है। कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जोखिम लेने से बचें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। कला और मनोरंजन में रुचि रहेगी। धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा। आसपास की यात्रा लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मित्रों से सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों व साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज सितारे मेहरबान हैं। शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें। पारिवारिक मामलों में धन खर्च कर सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।
धनु:
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रेम में निराशा हो सकती है। शादीशुदा लोग जीवनसाथी को लेकर परेशान हो सकते हैं। भविष्य की चिंता सताएगी। संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन दुविधा में रहेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुस्ती रहेगी। आज शांति और संयम से काम लें, वाद-विवाद से बचें। अधिक काम और लाभ कम की स्थिति बनी रहेगी। निराशा का भाव हावी रहेगा। दिन सामान्य रूप के बिताएं, महत्वपूर्ण निर्णयों को आज टाल दें। भाग्य 49 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
सुबह से सक्रिय नजर आएंगे। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और जिम्मेदारी बढ़ेगी। अचानक लाभ से प्रसन्न होंगे। कोई डील करने जा रहे हैं तो अपनी बुद्धि और चतुराई से लाभदायक सौदा कर सकते हैं। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, सुबह सुस्ती के बाद एक्टिव नजर आएंगे। दिन मिलाजुला रहेगा। परिश्रम और संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी जिससे आनंदित होंगे। विरोधी साजिश कर सकते हैं, लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी से आनंद और खुशी मिलेगी। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

आज आप जो भी काम करें उसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

Newsmantra

आज का दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा

Newsmantra

IMPC to Host Bhakti Evening Featuring Kailash Kher and the Foundation of 120 Shiv Shakti Kendras

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More