newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन सुखद प्रतीत होगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में हुआ है। आज ही सूर्य का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। सूर्य और चंद्र के परिवर्तन से किन-किन राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा देखिए।मेष राशि वाले उर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। बीते दिनों की अपेक्षा आप अधिक सक्रिय रहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं उनके लिए फायदे का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अतिउत्साह से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, संयम रखें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृषभ:
स्वास्थ्य नरम रहेगा। सर्दी-जुकाम और सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में संयम बरते, किसी से लेन-देन ना करें। अनिद्रा की शिकायत हो सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। भाग्य 49 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन सुखद प्रतीत होगा। स्वास्थ और उर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में सक्रिय रहेंगे, सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारी कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी। इंटरव्यू में सफल होंगे। भाग्य 100 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कर्क:
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम की व्यस्तता रहेगी लेकिन आज आपके सभी काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। नौकरी में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। पिता और पैतृक संपत्ति से सुख मिलेगा। आपके हाथों कोई शुभ काम हो सकता है। भाग्य 89 प्रतिशत साथ देगा।
सिंह:
धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको अपने अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, दिन मंगलकारी रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। अपनी बुद्धि और चतुराई से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुस्ती महसूस करेंगे। बहुत जरूरी नहीं हो तो यात्रा का विचार टाल दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नही है। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है जिसे जीवनसाथी के सहयोग से दूर कर सकते हैं। भाग्य 53 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज सितारों की स्थिति अनुकूल है। बीते दिनों से चली आ रही परेशानी और स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण साहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की राय पर ध्यान दें। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
घर में सुख शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं और विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को आनंदित करेगी। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज आप ख्यालों और विचारों में खोए रहेंगे। साहित्य एवं कला विषय में आपकी रुचि रहेगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लें, प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में अपनी बेहतर सोच और बुद्धि से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। खरीदारी फायदेमंद रहेगी। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
चिंता और निराशा के बादल मन पर छाए रह सकते हैं। ध्यान की कमी की वजह से कुछ उलटे-पुलटे काम कर सकते हैं। आत्मबल बनाए रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें और खान-पान का ख्याल। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
चिंता और तनाव में आज कमी आएगा और प्रसन्न रहेंगे। आपके काम में भी आपकी सक्रिया नजर आएगी। व्यापार में लाभ वृद्धि और भविष्य की योजना पर काम कर सकते हैं। आज कुछ खरीदारी की भी योजना बनेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है वैसे कुल मिलाकर दिन अनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर आज कार्यों को पूरा करें, सफल होंगे। भाग्य 75 प्रतिशत साथ दे रहा है।

Related posts

HMD Launches Music-Focused Feature Phones, Extends partnership with Rajasthan Royals 

Newsmantra

श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री शक्ति मंदिर प्रांगण में उनतीसवें मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन- समाजसेवी पंकज पाठक

Newsmantra

Spoken Fest 2024: Final Artist Lineup Announced for Shillong Debut – A Spectacular Celebration of Art, Culture, and Storytelling with Patralekhaa, Tillotama Shome and others

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More