newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दिन की शुरुआत सुस्त होगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज दिन रात गुरु के साथ चंद्रमा का संचार होगा। धनु राशि में हो रहे इस संयोग का लाभ कई राशियों को मिलेगा। मिथुन राशि के लिए महीने का पहला शुक्रवार सुखद रहेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा है, सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की।आज आपका मन अशांत रह सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। जोखिम वाले काम आज ना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है। कारोबार में लाभ की स्थिति कमजोर रहेगी। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। बिजनस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन:
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कोई अटका काम आज बन सकता है, मनोकामना पूरी होगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। कम प्रयास में ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ दे रहा है।
कर्क:
स्वास्थ्य नरम रहेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। साझेदारी के काम के लिए दिन ठीक नही है। आज मित्रों और अपने संबंधियों से अधिक उम्मीद ना रखें, इनके व्यवहार से निराशा होगी। पैसे भी आज अनावश्यक रूप से खर्च हो सकते हैं। भाग्य 66 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
दिन की शुरुआत सुस्त होगी। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान रह सकता है। आज कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें, नुकसान होगा। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। धार्मिक और वरिष्ठ लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
सितारों की स्थिति अनुकूल है। आज आप सुबह से ही एक्टिव दिखेंगे। उर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्च के लिए तैयार रहें। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
तुला:
आज रुका हुआ धन मिलेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यश, मान और सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। भाग्‍य 89 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
सितारे आप पर मेहरबान हैं, दिन का लाभ उठाएं। आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।
धनु:
आज परेशानी और संघर्ष के बाद आपके काम बनेंगे। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना संयम से करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से निराश हो सकते हैं। थकान और आलस महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 56 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। उर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। पुराने अटके काम भी आज पूरा करने का प्रयास करेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें। शाम का समय खरीदारी और मनोरंजन में बीतेगा। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे और व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य करने से आपके सभी काम बनेंगे। आज उन्नति का अवसर मिलेगा। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

HMD Launches Music-Focused Feature Phones, Extends partnership with Rajasthan Royals 

Newsmantra

BAPPA MORYA AT SALMAN KHAN’S HOUSE

Newsmantra

Kanika Hopes Next Test Will Be Negative

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More