newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मेष राशि वालों का भाग्य प्रबल है

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन भर धनु राशि में होगा। इस राशि में चंद्रमा और केतु मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं। आज ही चंद्रग्रहण भी लगने वाला है जो धनु और मकर राशि में होगा। ऐसे में कई राशियों को नुकसान तो कुछ को लाभ भी मिलने वाला है। देखें आपके लिए दिन कैसा रहेगाः-

मेष राशि वालों का भाग्य प्रबल है। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है। किसी मंगलमय समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। भाग्य 90 % तक साथ देगा।
वृषभ:
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर महत्वपूर्ण काम करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। अजनबियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सजग रहें। भाग्य 63% तक साथ देगा।
मिथुन:
जीवनसाथी की राय को महत्व दें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकरी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा शुभ विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। माता पक्ष से लाभ होगा। भाग्य 76% तक साथ देगा।
कर्क:
बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय संभव है। भाग्य 84 % तक साथ देगा।
सिंह:
संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा, मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आलोचना और अपने शुभ चिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक लाभ मिल सकता है। भाग्य 69% तक साथ देगा।
कन्या:
किसी विपरीत विचार वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर संयम वाद-विवाद से बचा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। भाग्य 66% तक साथ देगा।
तुला:
कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भाग्य 83% तक साथ देगा।
वृश्चिक:
ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश भी लाभ देगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। भाग्य आज 100% तक साथ देगा।
धनु:
यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनंद की प्राप्ति होगी। रोग-मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। भाग्य आज 72% तक साथ देगा।
मकर:
कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत है। चिंता और अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। भाग्य आज 49% तक साथ देगा।
कुंभ:
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। लोगों का व्यवहार नम्र और सहयोगपूर्ण रहेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि घर में आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय का लाभ उठाएं। भाग्य 75% तक साथ देगा।
मीन:
आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। खोया या रुका पैसा मिल सकता है। भाग्य 58% तक साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Karan Johar, Kangana Ranaut, and Ekta Kapoor are honoured with the Padma Shri

Newsmantra

आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा

Newsmantra

Rich tributes paid to legendary Assamese artist Purushottam Das

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More