newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Culture

श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री शक्ति मंदिर प्रांगण में चौबीसवाँ मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन- समाजसेवी पंकज पाठक

श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री शक्ति मंदिर प्रांगण में चौबीसवाँ मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

गुरुग्राम,03 अक्टूबर 2023। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए पंकज पाठक की अगुवाई में मंगलवार को श्री राम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री शक्ति मंदिर प्रांगण में चौबीसवाँ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व प्रशाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन शाम के 7 बजे पर प्रारंभ हुआ जो रात के 08 बजे तक चला। जिसमें लक्ष्मण विहार के सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया और हनुमानजी की भक्ति में लीन रहे। इस अवसर पर मंदिर के पंडित जी ने शंख वादन के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ और हनुमानजी की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभु श्रीराम और हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

छोटा सा अभियान ले रहा है बड़ा स्वरूप बजरंगबली की कृपा है

इस मौके पर श्रीराम सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुरुआत पांच लोगों से की गई थी। लेकिन आज सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचकर जुट रहे हैं। भक्तों की भावना को देखते हुए हमारे संगठन के द्वारा हमारी टीम के द्वारा लक्ष्मण विहार के अन्य मंदिरों में भी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शुरू हो चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि हर हिंदू की इच्छा है कि हम संगठित हो। जिसका परिणाम है कि यह छोटा सा अभियान बड़ा स्वरूप ले रहा है।

इस आयोजन के संबंध में  समाजसेवी पंकज पाठक ने  मीडिया को बताया कि हमारी सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए और अपनी भारतीय संस्कृति के लिए कुछ करने का की भावना वश हर मंगलवार  को हम सभी मिलकर के एक छोटा सा अभियान प्रभु श्रीरामकृपा और सभी स्थानीय  लोगों  की सहमति से हम  कर रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रभु इच्छा और प्रेरणा के अनुसार  हम सब मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ  हर मंगलवार को हम सभी मिलकर स्थान-श्री शक्ति मंदिर,  श्री राम सोसाइटी लक्ष्मण विहार, गली नंबर -190 में होता है  ।

आप सभी भक्तों  से निवेदन है सभी सपरिवार हनुमान चालीसा के पाठ के लिए समय से पहुँचे और आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर योगदान दें ।

इस मौके पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ में विनोद सुदान,स्नेहलता,आयुष,रमेश चंद्र शर्मा,सौर्य कौसिक,सुनील,संतोष,देव,तमन्ना,रुपाली,वर्षा,राज कुमार ,सुनील,विनीत,विनय,आनंद,कुशल योगी,सुनील,विनीत,विनय,आनंद,नीलेश सिंह, वेद प्रकाश,विष्णु दत्त गौर, संजय मेहरा,सत्या , योगिता,अनिल शर्मा,वीरेंदर ,जितेंदर सिंह,धनदीप भारती, परशुराम, कनक,महिमा,कृष्ण,देव,लता,ख़ुशी,पिंकी,नवी,धनंजय संदीप,आयुष, राज कुमार ,सुनील ,अजय भरद्वाज, मेहरा जी,नवीन,अमित,संदीप ,पंकज पाठक,वेदप्रकाश जी के अलावा अनेक गणमान्य लोगों द्वारा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया गया है और उपस्थित भी रहे।

Related posts

IPRS Launches Season 2 of ‘My Music, My Rights’ with a Power-Packed Session in Pune

Newsmantra

मकर राशि में 3 ग्रहों का संयोग बना है

Newsmantra

देशभर के मंदिरों को मिली स्वच्छता की सौगात: विधायक सुधीर सिंगला

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More