newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने महत्वपूर्ण विषयों पर की बैठक

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने महत्वपूर्ण विषयों पर की बैठक

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी हॉल परिसर में बैठक के दौरान तिरंगे के समक्ष एकत्रित होकर शहीदों के जयकारे लगाते नवीन गोयल व समिति के पदाधिकारी, सदस्य।

-मुख्य अतिथि नवीन गोयल ने हर कदम पर साथ देने का किया वायदा

गुरग्राम। रविवार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा शहीद स्मारक/ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सिविल लाइन में प्रत्येक माह की तरह प्रत्येक माह का प्रथम रविवार की सुबह 10 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम कार्यक्रम के तहत इस रविवार को भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने ध्वजारोहण करके सलामी दी। फिर राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ राष्ट्रगान का गायन किया गया। अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों के सम्मान के लिए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। समिति के पदाधिकारी, सदस्य लगातार सक्रिय रहते हैं। सेनानियों को उचित सम्मान और उनके हकों के लिए समिति मजबूती से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक और स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत हम मजबूत हैं। हमें इन सबका विशेष सम्मान करना चाहिए।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी हॉल परिसर में बैठक के दौरान मौजूद नवीन गोयल व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के पदाधिकारी

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी हॉल परिसर में बैठक के दौरान मौजूद नवीन गोयल व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के पदाधिकारी

इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने बताया कि दो स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं की पेंशन रोकी गई है। उनसे पेंशन पे ऑर्डर की कॉपी मांग रहे हैं। जो महिला पिछले 25 से 30 साल से पेंशन ले रही हैं, अब जाकर उनसे कॉपी मांग रहे हैं। यह कार्य केंद्र सरकार का है, जो गृह मंत्रालय से स्वतंत्रता सेनानी विभाग द्वारा बनाया जाना है। इस बारे में विचार विमर्श किया गया तथा जिला प्रशासन से मिलकर केंद्र सरकार की पेंशन को पुन: चालू कराने की कार्रवाई कराई जाएगी। उसके बाद रोशन लाल यादव ने बताया कि चार-पांच उत्तराधिकारियों की कन्यादान राशि जो 51 हजार रुपए सरकार द्वारा दी जाती है, लगभग पिछले तीन-चार साल से नहीं दी जा रही। इस बारे में अध्यक्ष ने बताया कि समिति की तरफ से सीएम विंडो पर कार्रवाई की गई है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए चिंता का विषय है। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की जाएगी। साथ ही मांग की गई कि नेशनल हाईवे 48 पर बिलासपुर चौक का नाम शहीद स्वतंत्रता सेनानी लेफ्टिनेंट अमर सिंह के नाम से नामकरण किया जाए। कार्यक्रम में समरजीत सिंह बिलासपुर, इंदर सिंह हंस नंबरदार, लेखराज सिंह राघव, रोशन लाल यादव, वेद प्रकाश रामपुरा, बलजीत सरपंच सुखराली, जगबीर सिंह सुखराली, कुलदीप यादव, एडवोकेट सुधीर यादव, मुकेश यादव, बीर सिंह राघव, जितेंदर गहलोत, योगेश यादव कालियावास, ओमप्रकाश दरबारीपुर, कंवर सिंह दरबारीपुर, परवीन हंस नाहरपुर, महिपाल, खाण्डसा आदि ने भाग लिया। बैठक में समरजीत सिंह बिलासपुर को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

Related posts

Kovind condemns violence during farmers protest

Newsmantra

Two Gujarat courts summons Rahul Gandhi

Newsmantra

अब बीजेपी के चाणक्य पर उठेंगे सवाल

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More