newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Health

अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी रहें जागरूक: डा. डीपी गोयल

अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी रहें जागरूक: डा. डीपी गोयल

-निशुल्क चिकित्सा कैंप का डीपी गोयल ने किया शुभारंभ

गुरुग्राम। राष्ट्रहित सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को श्री मां राधा देवी गुरुकुल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। यह शिविर पारस हॉस्पिटल के सहयोग एवं गोविन्द उपमन्यु बृजवासी जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने शिरकत की।

शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत डा. डीपी गोयल ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व रहने की आवश्यकता है। जरूरी नहीं कि हम बीमार होकर दवाई लें। जरूरी यह है कि हम बीमार ही ना हों। इसके लिए हमें नियमित तौर पर योग करने की आदत डालनी चाहिए। योग हमारी पौराणिक पद्धति है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हमें योग के रूप में एक ऐसा तोहफा दिया है, जिससे बिना किसी खर्च के हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। डा. डीपी गोयल ने जनहित को समर्पित कैनविन आरोगय धाम के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बीमारियों का उपचार, अनेक जांच कैनविन आरोगय धाम में होती हैं। लोगों को शारीरिक स्वस्थता के साथ आर्थिक बचत भी हो रही है। रोजाना सेंकड़ों लोग कैनविन आयोगय धाम में स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। कैनविन पॉलीक्लीनिक में भी उन क्षेत्रों के लोग अपना उपचार करा रहे हैं। डा. डीपी गोयल ने कहा कि अधिक से अधिक लोग कैनविन की सेवाओं का लाभ उठाएं। यह संस्थान हम सबका, हम सबके लिए है। इस अवसर पर समाजसेविका सुमन शर्मा, जीएवी स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कौशिक, बलराम कुमार, डा. रूप सिंह कृष्णा मेडिकल, संजय, सोनू, वजीर शर्मा, मोती राम, राहुल गौतम, कैलाश कुमार, पारस अस्पताल से डा. पंकज, डा. दिनेश कुमार, नर्सिंग स्टाफ अंजलि, कपिल, राजेंद्र आदि का शिविर में विशेष सहयोग रहा।

Related posts

NBCC Celebrates International Day of Yoga Across Northeast

Newsmantra

Eye-Q Launches Exclusive Eye Care Package for Its 579 Employees and Their Families Amid Rising Smog Concerns

Newsmantra

Venus Remedies secures marketing authorisations for key oncology drugs from Morocco, Philippines

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More