newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

डॉ. लता सुरेश की  नवीन  पुस्तक रिश्ते…का विमोचन 9 मार्च को जयपुर में

डॉ. लता सुरेश की  नवीन  पुस्तक रिश्ते...का विमोचन 9 मार्च को जयपुर में

डॉ. लता सुरेश की पुस्तक “रिश्ते… लघु कहानी संग्रह” का भव्य विमोचन 9 मार्च को जयपुर  में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। यह संग्रह मानवीय संबंधों की गहराइयों को उजागर करता है, जिसमें प्रेम, विश्वास, त्याग, संघर्ष और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समेटा गया है। इस पुस्तक में 45 लघु कहानियाँ शामिल हैं, जो पाठकों के दिलों को छूने का प्रयास करती हैं। माँ-बेटी का अटूट प्रेम, पति-पत्नी के बीच गहरा विश्वास, भाई-बहन की निश्छल स्नेह-डोर, और दोस्ती की सच्ची मिसाल—हर कहानी एक नया एहसास और नई सीख प्रदान करती है।

डॉ. लता सुरेश ने अब तक विभिन्न विषयों पर 14 पुस्तकें लिखी हैं, और वह भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के तहत भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (IICA) में एक वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। “रिश्ते… लघु कहानी संग्रह” का प्रकाशन नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक M/s किताबवाले द्वारा किया गया है। यह पुस्तक उन सभी पाठकों के लिए है, जो रिश्तों की गहराइयों को समझना चाहते हैं और मानवीय भावनाओं के उतार-चढ़ाव को महसूस करना चाहते हैं। “रिश्ते… लघु कहानी संग्रह” के माध्यम से हम रिश्तों की नई परिभाषा को समझ सकते हैं और अपने जीवन में उनकी खूबसूरती को और भी गहराई से अनुभव कर सकते हैं।

Related posts

BACCAROSE BRINGS DREAMS AND REALITY TOGETHER WITH THE NEW GUCCI FLORA GORGEOUS ORCHID EAU DE PARFUM.

Newsmantra

लखनऊ की दिव्यांशी ने रचा इतिहास

Newsmantra

‘Alibaug se aaya hai kya?’

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More