newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

भाजपा शत प्रतिशत जीत का लक्ष्य पूरा करेगी: नवीन गोयल

भाजपा शत प्रतिशत जीत का लक्ष्य पूरा करेगी: नवीन गोयल

-भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कर रहा है व्यापारी वर्ग को जागरूक

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए व्यापारी वर्ग को एकजुट किया जा रहा है। सभी जिला मुख्यालयों से लेकर, उपमंडल स्तर तक व्यापार प्रकोष्ठ सक्रियता से काम कर रहा है।

नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज से 13वें दिन चुनाव होंगे। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी चुनावों की पहले से तैयारी कर चुकी है। जनता भी फिर से नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने काम मन बना चुकी है। चुनाव का इंतजार है। दूसरे राज्यों में हुए चुनाव में जिस तरह से जनता का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ा है, उसी तरह से हरियाणा में इतिहास दोहराया जाएगा। नवीन गोयल ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर वोट कर रही है। हर स्तर पर जिस तरह से प्रधानमंत्री ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है, वह पहले की सरकारों में कभी नहीं हो पाया। इसका सबसे बड़ृा कारण भ्रष्टाचार था। कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार ही पनता है। बाकी देश की जनता पिसती रही है। कॉमनवेल्थ खेलों में जितना भ्रष्टाचार हुआ, वह पूरे देश ने देखा। खेलों को लेकर बनाए गए पुल तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए थे। भ्रष्टाचार की नीवं पर देश को कभी मजबूत नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से भ्रष्टाचार को मिटाने पर काम किया। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर जनता को सहूलियत दी, वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगाई। देश के आम, गरीब व्यक्ति को रोजगार, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नीतियां बनाई, उनसे गरीबों का उत्थान हुआ। भले ही भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म ना हुआ हो, लेकिन अब सरकारी कर्मचारी, अधिकारी काम के बदले रिश्वत लेने की परम्परा को भूलता जा रहा है।

नवीन गोयल ने यह भी कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत के लिए जनता के जहन में पूरा प्लान तैयार हो चुका है। अब चुनाव की आने वाली तारीख का इंतजार है। विरोधियों के मुंह बंद हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन विधायकों के कांग्रेस में जाने से हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार मजबूती से काम कर रही है और करती रहेगी।

Related posts

Centre cuts excise duty on petrol by Rs 8

Newsmantra

AMIT SHAH : CAA WILL STAY

Newsmantra

BJP President will be elected before year end : Nadda

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More