newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

बिहार बनेगा फूड प्रोसेसिंग (Food Processing) इकाइयों का हब

बिहार बनेगा फूड प्रोसेसिंग (Food Processing) इकाइयों का हब

By Rakesh Kumar

बिहार बनेगा फूड प्रोसेसिंग (Food Processing) इकाइयों का हब

-14 दिनों तक चलने वाले मेगा फूड एक्सपो में बोले उद्योग मंत्री

पटना। उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की ओर से पटना के गांधी मैदान में बिहार मेगा फूड एक्सपो-2023 लगाया गया है। इसका उद्घाटन फीता काटकर बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने किया। इस दौरान विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार और दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने गुब्बारा उड़ाकर मेला के शुभारंभ की घोषणा की।

उद्घाटन के बाद उद्योग मंत्री ने अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण किया और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में संलग्न इकाइयों के उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। फूड एक्सपो में शामिल मशीन निर्माता कंपनियों ने उद्योग मंत्री की पहल पर घोषणा की कि यदि किसी इकाई द्वारा इस मेला अवधि में अपनी इकाई के विस्तार के लिए या नई इकाई की स्थापना के लिए मशीन की बुकिंग की जाती है, तो उन्हें मशीनों पर दो साल की मुफ्त वारंटी दी जाएगी। किसी प्रकार की खराबी आने पर कंपनी के इंजीनियर साइट पर जाकर ही मशीन की मेंटेनेंस करेंगे।

बिहार बनेगा फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का हबएक्सपो में भ्रमण के बाद उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने पत्रकारों से कहा कि 14 दिनों तक चलने वाला यह मेला अपने आप में अद्वितीय और सबसे विशाल है। बिहार में पहली बार फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का इतना बड़ा मेला लगाया गया है। इसमें 400 ऐसी इकाइयों की भागीदारी है, जिन्होंने उद्योग विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी इकाई की स्थापना की है। उद्योग मंत्री ने कहा कि पीएफएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति में भी फूड प्रोसेसिंग को प्राथमिकता वाले क्षेत्र में रखा गया है। बिहार स्टार्टअप नीति के तहत इन्नोवेटिव आइडिया के साथ कार्य प्रारंभ करने वाली खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मदद प्रदान की गई है।

खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि एक्सपो अवधि में प्रतिदिन खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित कार्यशाला और सेमिनार का आयोजन करके उद्यमियों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पीएमएफएमई योजना के तहत तीन हजार से अधिक इकाइयों की मदद की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत लगभग दस हजार इकाइयों को मदद पहुंचाने की कार्ययोजना बनाई गई है। यह फूड एक्सपो नौ जुलाई तक चलेगा। इसमें जीविका, आजीविका, बिहार खादी एवं ग्रामोद्योग तथा विभिन्न बैंकों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम की समाप्ति पर निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

Related posts

The spirit of Sewa Bhaav among officials.

Newsmantra

Prime Minister Narendra Modi Praises ‘Fit India Sundays on Cycle’ Initiative for Promoting Health and Fitness 

Newsmantra

Department of Posts and Amazon Sign Landmark MoU to Enhance Logistics Collaboration

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More