newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

हर भारतवासी के घट में बसता है राम: ओम प्रकाश धनखड़

हर भारतवासी के घट में बसता है राम: ओम प्रकाश धनखड़

– भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर गुरुग्राम में चलाया स्वच्छता अभियान

– पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में भाजपा ने शुरू किया मंदिर स्वच्छता अभियान

गुरुग्राम, 16 जनवरी। हर भारतवासी के घट में राम बसता है। राम पर्याय हैं भारत के।  हम मंदिरों व धार्मिक स्थलों को भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ पाते हैं, इसलिए अपने नजदीक के हर मंदिर व धार्मिक स्थल को साफ सुथरा रखना हमारा दायित्व है। पीएम मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों के साथ मिलकर देशभर में एक सप्ताह तक मंदिर परिसरों व धार्मिक स्थलों पर विशेष  स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम में स्थित  प्रसिद्ध माता शीतला देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। हर भारतवासी इस ऐतिहासिक दिन को बड़े उत्सव की तरह मनाने के लिए बड़ी ही उत्सुकता से तैयारी कर रहा है।  देश में ही नहीं दुनिया में जहां भी भारतीय हैं ,वहां बड़े उत्साह और उल्लास का माहौल है।

हर भारतवासी के घट में बसता है राम: ओम प्रकाश धनखड़श्री धनखड़ ने कहा कि कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया और 500 साल की प्रतीक्षा और देश की आजादी के बाद 75  साल चले आंदोलन उपरांत यह ऐतिहासिक दिन आया है। देशभर में बहुत ही भावपूर्ण वातावरण बन रहा है। घर-घर निमंत्रण के पीले चावल पहुंच रहे हैं। अपने घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए अभियान चला हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। श्री धनखड़ ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली पीढ़ी हैं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन रहे हैं।  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि 22 जनवरी को देशभर में मंदिर व धार्मिक स्थलों पर देशवासी अयोध्या से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखेंगे। प्राण प्रतिष्ठा उपरांत रामलला के दर्शनों के लिए देशभर से नागरिक अयोध्या जाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले भगवान श्रीराम को मिथक व काल्पनिक माना, फिर माननीय अदालतों में 21-21 वकील खिलाफ खड़े किए। हर भारतवासी के घट में राम को देखकर देश में बने माहौल से कांग्रेस दुविधा में है। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को रामेश्वरम से केदारनाथ तक भारत सदियों से जुड़ा हुआ पाया।  अब न्याय यात्रा में भी उनको पता चल जाएगा कि शिव सागर से सोमनाथ तक भारत की न्याय व्यवस्था बहुत ही संवेदनशील और न्यायप्रिय है। सवाल ये है कि वो न्याय किसके लिए मांग रहे हैं।

हर भारतवासी के घट में बसता है राम: ओम प्रकाश धनखड़भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा तक जिला के सभी मंदिरों को चकाचक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से शुरू हुए तीर्थ स्थल स्वच्छ अभियान में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगातार मंदिरों में जाकर साफ-सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहकर सेवा भाव के कार्य करते रहते हैं। कोरोनाकाल में भी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सेवा कार्य किए और जरूरत की चीजों को लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी की तरफ से कोई अभियान चलाया जाता है हमारे कार्यकर्ता उसमें अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

जीएल शर्मा एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास के घार्मिक स्थलों व मंदिरों को स्वच्छ बनाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का देश में दीवाली जैसा माहौल होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मंदिरों व घरों में राम ज्योति अवश्य जलाएं और खुशियां मनाएं।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, उषा प्रियदर्शी, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, जिला महामंत्री महेश यादव, मधु आज़ाद, रामबीर भाटी, ज़िला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, मंडल अध्यक्ष प्रियवर्त, नितिन शांडिल्य, मेहरचंद गांधी, अनिल गंडास, जिला मीडिया सह प्रमुख जयवीर यादव, सुरेंद्र गहलोत, सज्जन सिंह, वीरेंद्र यादव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Gujarat Chief Minister RUPANI Resign A Year Before State Polls

Newsmantra

“Pawar”-ful political quake in Maharashtra hits Opposition unity before 2024

Newsmantra

Missing MLA sends resignation

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More