newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Corporate Press Release

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमीश देवगन का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, बोले मध्य प्रदेश बन गया है अब बीजेपी का गढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन महिलाओं को सशक्त बनाना है- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 

चुनाव में शानदार जीत के बाद न्यूज18 इंडिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमीश देवगन का एक सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आयोजित किया। इंटरव्यू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड़कर सभी 29 सीटों पर पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। जनता का साथ हमेशा भाजपा के साथ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसके लिए नौकरी के क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना चाहते है। मध्य प्रदेश अब बीजेपी का गढ़ बन गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित महिलाओं के हित में चल रही अन्य सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से असफल रही है। हमारी जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी बधाई दी है।

मध्यप्रदेश के अगले सीएम के चेहरे पर टिप्पणी करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के दिग्गज नेता इस संबंध में फैसला करेंगे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता करता हूं और अपना काम कर रहा हूं।

ईएवएम के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह विपक्षी नेता भाजपा ने झूठे आरोप लगाने का बहाना तलाश रहे है, ऐसा नहीं है। भाजपा ईमानदार सरकार है और पूरी ईमानदारी के साथ मध्य प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में आई है।

Related posts

Bata India announces Q1 results

Newsmantra

KRR Received Quality Excellence National Award at 9th MSME Excellence Awards and Summit at Delhi

NAREDCO MAHI Announces its 2nd National Convention

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More