newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

जींद संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा भागीदारी: अशोक बुवानीवाला

जींद संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा भागीदारी: अशोक बुवानीवाला

-प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया यह निर्णय
-समाज की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर संगठन कर रहा है काम
-एक अक्टूबर को जींद में होगी संकल्प रैली

गुरुग्राम, 25 सितम्बर 2023: एक अक्टूबर 2023 को जींद में आयोजित की जा रही संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज की भागीदारी रहेगी। यह निर्णय गूगल मीट पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक में संगठन की सभी इकाई के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला ने बताया कि समाज के हर स्तर पर लोग रैली में बढ़-चढक़र भाग लेंगे व विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी करेंगे।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज ने सदा देश हित में काम किया है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में समाज की अहम भूमिका है। आजादी के आंदोलन से ही वैश्य समाज के पुरोधाओं ने तन-मन-धन से सहयोग किया था। व्यापारिक दृष्टि से वैश्य समाज पूरी दुनिया में काम कर रहा है। इन सबके बीच कहीं ना कहीं वैश्य समाज राजनीति में उपेक्षा का शिकार रहा है। राजनीतिक दलों ने इस वर्ग को दोहन का काम किया है, लेकिन राजनीति में मजबूत नहीं होने दिया। आगे नहीं बढऩे दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को राजनीति में भी मजबूत करना है। युवाओं से उन्होंने आग्रह किया कि अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मजबूत करने के साथ राजनीति में भी प्रवेश करें। बहुत से ऐसे विषय होते हैं, जिनको लेकर व्यापारी वर्ग राजनीतिक दलों के आगे झोली फैलाए रहता है। हम अगर राजनीति में सक्षम होंगे तो व्यापारी हित में बेहतर काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाल संगठन है। पिछले 15 साल से हम प्रयासरत हैं कि समाज के लोग आगे आएं। जींद सम्मेलन में समाज की भागीदारी बढ़े, इसी उद्देश्य को लेकर हम यह समर्थन दे रहे हैं। हमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत भी दिखानी है, ताकि भविष्य में राजनीति के हम केंद्र बिंदू रहें।

राजेश सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयन्ती से नवसंकल्प सेवा व राजनीतिक प्रकल्पों को पूरे प्रदेश में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने समाज के सभी वैश्य घटकों व इकाईयों से अपील की है कि अपने दलगत विचारों से ऊपर उठकर एकजुट होकर जींद में आयोजित रैली को कामयाब कर राजनीतिक हितों को सुरक्षित व मजबूत करें।

Related posts

Citizenship Bill Not Even 0.001% Against Minorites, Says Amit Shah

Newsmantra

Controversial statement on shaheen bagh continues from BJP

Newsmantra

9 MLAs withdraw Support in Manipur

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More