newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी

मेष:
मंगलवार 11 फरवरी को चंद्रमा दिन भर सिंह राशि में संचार करेंगे और शाम में बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। लेकिन दिन भर चंद्रमा पर बुध की नजर रहने से शेयर बाजार और कारोबार के मामले में दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापारियों को आज जोखिम लेने से बचना चाहिए। तुला राशि वालों को धन लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखें…. मेष राशि वालों के लिए कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। भागदौड़ का लाभ मिलेगा। सूझ-बूझ से काम लें तो आज अतिरिक्त धन लाभ पा सकते हैं। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। खरीद-फरोख्त में सतर्क रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। भाग्य 65 फीसदी साथ दे रहा है।
मिथुन:
पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। भाग्य 82 फीसदी साथ दे रहा है।
पूरे सप्ताह का राशिफल पढ़े, सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ
कर्क:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। शत्रु परास्त होंगे, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की उलझनों से मानसिक थकान महसूस करेंगे। भाग्‍य 60 फीसदी साथ दे रहा है।
सिंह:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा। कार्य में यश मिलेगा। कुल मिलाकर दिन मंगलमय रहेगा। भाग्य 99 फीसदी साथ दे रहा है।
चाणक्य नीति : इन 4 चीजों को साथ में कभी ना रखें, विनाश कर देतें हैं
कन्या:
खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। भाग्य 55 फीसदी साथ दे रहा है।
अयोध्या का राम मंदिर जिसे बनवाया था श्रीकृष्ण ने, मूर्ति रामकालीन
तुला:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्य 72 फीसदी साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्य 88 फीसदी साथ दे रहा है।
धनु:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। भाग्य 85 फीसदी साथ दे रहा है।
मकर:
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अनावश्यक खर्च से बचें। शुभ कार्य आरंभ करने से पहले कुल देवी और देवता का ध्यान करें। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। नकारात्मकता विचार मन में न आने दें। भाग्य 82 फीसदी साथ दे रहा है।
कुंभ:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। भाग्य 80 फीसदी साथ दे रहा है।
कर्ज और लोन मुक्ति के लिए इन्हें आजमाकर देखें, मिलेगी सफलता
मीन:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, शत्रु बलहीन रहेंगें। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से दिन प्रसन्‍नतापूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार में खुशी मिलेगी। भाग्य 89 फीसदी आपका साथ दे रहा है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

The Shillong Cherry Blossom Festival Unveils Spectacular Full Headliner Line-up and Exciting New Multi-Stage Layout at RBDSA Sport Complex

Newsmantra

A Grand Seven-Day Shiv Mahapuran Katha to Enlighten Delhi 

Newsmantra

कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावनाएं हैं

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More