newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

मप्र में दशहरा पर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक करेंगे शस्त्र-पूजन

From Chief Minister to Minister will worship weapons on Dussehra in Madhya Pradesh

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर में राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद के पहले दशहरे को मध्य प्रदेश सरकार धूमधाम से मनाने जा रही है। इस मौके पर विशेष तौर पर शस्त्र पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव से लेकर राज्य सरकार के तमाम मंत्री शस्त्र पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष दशहरा पर्व, शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं स्त्री शक्ति और सामर्थ्य को नमन के प्रतीक स्वरूप लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगें।इसी तरह राज्य सरकार के मंत्री भी जिला स्तर पर आयोजित होने वाले दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शस्त्र पूजन करेंगे।

ज्ञात हो कि नवरात्र के मौके पर नौ दिन विविध आयोजनों का सिलसिला चलता है और विजयादशमी पर धूमधाम से रावण के साथ उसके वंशजों के पुतलों का दहन किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न स्थानो ंपर शस्त्रों का पूजन होता है। इस बार सरकार की इस आयोजन में बड़ी हिस्सेदारी रहने वाली है। इस आयोजन को भव्य रुप से मनाए जाने की बड़ी वजह अयोध्या में राममंदिर के लोकार्पण के साथ राम जी की प्रतिमा स्थापित होना है ।

Related posts

मप्र में तीन साल में श्रीअन्न का रकबा दो गुना

Newsmantra

DigiPIN: India Post’s New Digital Addressing System to Offer More Precise Location Identification

Newsmantra

PM Modi’s ‘Pariksha Pe Charcha’ Sets Guinness World Record With 3.53 Crore Registrations

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More