newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

लद्दाख देश का पहला कार्बन तटस्थ क्षेत्र  बनेगा

लद्दाख देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी परियोजना लद्दाख में साकार होने जा रही है।  लद्दाख  के परिवहन सचिव अमित शर्मा ने कल लेह के पालम क्षेत्र में लद्दाख में देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी परियोजनाओं के  चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

हरित हाइड्रोजन के उत्पादन से संबंधित इस परियोजना में  लद्दाख में स्थित डिस्पेंसिंग यूनिट के माध्यम से लद्दाख की सड़कों पर पांच हाइड्रोजन सेल ईंधन बसों को चलाने के लिए आवश्यक एनओसी प्राप्त करने सहित सभी कार्यों को पूरा करने की समयसीमा में पूरा करने का निश्चय किया गया है।  ।

एनटीपीसी लद्दाख के मुख्य अभियंता, जिन्हें यह परियोजना सौंपी गई है, ने शर्मा को परियोजना के नए डिजाइन और संरचना के बारे में जानकारी दी और लद्दाख को देश का पहला कार्बन तटस्थ क्षेत्र बनाने में इसके योगदान के बारे में बताया।

शर्मा ने डी एम लेह संतोष सुखादेव और सीई पीडब्ल्यूडी मुतालिब की मौजूदगी में इस प्लांट के औपचारिक उद्घाटन  के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया और परियोजना के डिजाइन और संरचना के बारे में जानकारी ली।

लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल UT बनाने के लिए  इलेक्ट्रिक वाहनों के सफल परीक्षण पूरे कर लिये गए है इसके जरिए माल ढुलाई के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया है।

Related posts

BPCL Launches Aerial Seeding through Drones to Reforest Hills in Bihar

Newsmantra

Bhupender Gupta Gets Three-Month Extension as SJVN Additional CMD

Newsmantra

IOC Meeting of the World Mining Congress at JIEXPO, Jakarta

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More