newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

स्वच्छता लीग के अंतर्गत रविवार को दो जगह चला सफाई अभियान

स्वच्छता लीग के अंतर्गत रविवार को दो जगह चला सफाई अभियान

– मानेसर के सेक्टर-2 स्थित देवीलाल पार्क में संयुक्त आयुक्त व एसबीएम की टीम ने लगाई झाड़ू
– गांव हयातपुर, मेवका में नोडल अधिकारी विजय कौशिक ने ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

17 सितंबर, मानेसर। मानेसर नगर निगम की ओर से आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के अंतर्गत रविवार को निगम क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-2 के देवीलाल पार्क में संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार व स्वच्छ भारत मिशन(एसबीएम) की टीम ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर गांव हयातपुर और मेवका में सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय कौशिक की टीम ने गांव में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों की स्वच्छता की शपथ दिलवाई।

स्वच्छता लीग के अंतर्गत रविवार को दो जगह चला सफाई अभियान

रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में सेक्टर-2 स्थित देवीलाल पार्क में एसबीएम की टीम ने शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवकों के साथ मिलकर स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम करवाए। इस दौरान पार्क में स्वच्छता विषय पर बच्चों द्वारा पेंटिंग, वॉल पेंटिंग की गई। पार्क के आस-पास टीम ने सफाई की। सारे होम्स सोसाइटी की आरडब्ल्यूए द्वारा कंपोस्ट खाद की स्टॉल लगाकर, खाद के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया व सफाई कर्मचारियों को टी-शर्ट भी बांटी। इसके अलावा मानेसर नगर निगम की सेनिटेशन विंग की ओर से गांव हयातपुर और मेवका में स्वच्छता रैली निकाली गई। ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई करवाई गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई।

इस मौके पर मानेसर नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नवदीप सिंह, डाॅ नितिका, मानेसर स्ट्राइकर की ग्रुप कैप्टन डॉ सत्या सहाय, थ्री आर जीरो वेस्ट के संस्थापक शिव राव छाला, सुशीला पुनिया, रिया राव, मिट्टी की खुशबू एनजीओ से अमित रोहिल्ला, लायंस क्लब से एडवोकेट धर्मबीर तनेजा, एडवोकेट दीपक कटारिया, सारे होम्स सोसाइटी के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

PM Modi Launches 100-Week ‘Nasha Mukt Yuva’ Campaign to Build a Drug-Free India

Newsmantra

Drone Training Expands with 164 Schools, Government Pushes for Wider Adoption

Newsmantra

India Launches Green Skills & EV Training Program in Partnership with Shell to Empower Youth for Sustainable Mobility

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More