newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर 1 करोड़ 30 लाख लोग पंजीकृत

स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर 1 करोड़ 30 लाख लोग पंजीकृत

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर 1 करोड़ 30 लाख लोग पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कौशल विकास की तीन प्रमुख योजनाएँ, जैसे कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जन शिक्षण संस्थान, और नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम- ये तीनों ही योजनाएँ अब पूरी तरह से इस डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब यह है कि अब इन योजनाओं से संबंधित सभी सेवाएँ और जानकारी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं, जिससे युवा और कौशल विकास के इच्छुक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कि यह प्लेटफार्म अब एक ऐसा इकोसिस्टम प्रदान कर रहा है, जिसमें समग्र कौशल विकास व्यवस्था की दिशा में सभी संबंधित डिजिटल सेवाएँ और पोर्टल इन्टीग्रेट हो रहे हैं। इस प्रकार, यह पोर्टल बहुत ही महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जो न केवल देश के युवाओं को कौशल प्रदान करने वाला है, बल्कि रोजगार के सुनहरे अवसर भी देने वाला है।

Related posts

बिहार की खादी की विश्वसनीयता पूरे देश में, मेले में बावन बूटी चादरों की भी दिख रही चमक

Newsmantra

Terror is the biggest threat to all humanity.Pm Modi

Newsmantra

Average disposal time of public grievances by Govt Departments has reduced to 16 days

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More