newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने रिकॉर्ड 2,900 युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्रदान किया

एसईसीएल कंपनी द्वारा 2020-21 से 2022-23 के बीच माइनिंग इंजीनियरिंग, माइन सर्वे, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि ट्रेडों में स्नातक और डिप्लोमा 2900धारकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के तहत एसईसीएल में मिल रहे प्रशिक्षण से क्षेत्र के हजारों युवा लाभान्वित हो रहे हैं।

एसईसीएल में प्राप्त प्रशिक्षण जहां युवाओं को स्कूलों और कॉलेजों में प्राप्त तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुप्रयोग का अवसर दे रहा है, वहीं यहां प्राप्त अनुभव छात्रों के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है।

भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) योजना के तहत वर्ष  2020-21 में 1060 युवाओं को तकनीशियन (खनन एवं खान सर्वेक्षण) श्रेणी में शिक्षुता प्रशिक्षण दिया गया। NATS योजना के तहत 2021-22 में स्नातक (खनन अभियांत्रिकी) में 140 और तकनीशियन (खनन एवं खान सर्वेक्षण) में 310 सहित कुल 450 छात्रों को प्रशिक्षित किया गया।

वर्ष 2022-23 साल में कंपनी ने माइनिंग के अलावा दूसरे ट्रेड में भी अप्रेंटिस ट्रेनिंग देना शुरू किया। एनएटीएस योजना के तहत 2022-23 में 1398 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया, जिसमें स्नातक (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग) श्रेणी में 291, तकनीशियन (खनन और खान सर्वेक्षण) श्रेणी में 1107 युवा शामिल हैं।

यह प्रशिक्षण एसईसीएल में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं का उपयोग करके उद्योग के लिए कुशल कार्यबल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उम्मीदवारों को औद्योगिक वातावरण के अनुकूल बनने में मदद कर रहा है।

Related posts

IIT Kanpur and IIT BHU Top 1st Regional Round of NTPC Electron Quiz 2026 in Lucknow

Newsmantra

BEE organises conference on ‘Investment Bazaar for Energy Efficiency Financing’

Newsmantra

IREDA CMD Meets CM and Dy CM of Odisha to Boost Green Energy Financing

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More