newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

वृषभ: मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। राशिफल 3 जुलाई

मेष:
आज रात चंद्रमा अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेंगे लेकिन मिथुन राशि से जाते हुए यह वृष राशि वालों पर मेहरबान हो रहे हैं। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखिए।
मेष राशि वाले आज वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। भाग्य 50% आपका साथ देगा।
वृषभ:
मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। भाग्य आज आपका प्रबल है, भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। स्वस्थ उत्तम रहेगा। भाग्य 100% आपका साथ देगा।
मिथुन:
प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग है। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 72% आपका साथ देगा।
कर्क:
नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में आज आपको लाभ होगा। स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। भाग्य 78% आपका साथ देगा।
सिंह:
पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ की आज संभावना अधिक है। भाग्य 75% साथ देगा।
कन्या:
दोपहर बाद मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। कार्यों की पूर्णता रहेगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता की ओर से लाभ होगा। भाग्य 80% आपका साथ देगा।
तुला:
मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। बिजनस के लिए की गई आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। घर में सुख व आनंद बना रहेगा। रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 92% आपका साथ देगा।
वृश्चिक:
भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है, नए अवसर प्राप्त होंगे। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन निवेश लाभदायक रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। भाग्य 78% साथ देगा।
धनु:
अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। वाणी पर संयम रखें। मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 62% साथ देगा।
मकर:
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 82% आपका साथ देगा।
कुंभ:
दिन उन्नतिदायक है। दोपहर बाद अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 72% आपका साथ देगा।
मीन:
वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है। भाग्य 65% आपका साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

।।श्री गणेशाय नमः ।। ?
ज्योतिषाचार्य: श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
सम्पर्क : 9869513936

Related posts

Kyma Announces Decadent Culinary Experience in Pune Indulge in Exotic Ramen Bowls This Monsoon Season

Newsmantra

बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है

Newsmantra

Sampark Bharti emphasises on social development programmes at Sanatani Professionals Conclave held at Sonipat.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More