newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

वृषभ भाग्य साथ देगा 21 जून राशिफल

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज रात बुध कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। चार ग्रहों का संयोग भी आज समाप्त हो चुका है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव हुआ जिसका असर राशियों पर भी दिखेगा। आपके लिए दिन कैसा रहेगा देखें।आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिनों जिन फायदों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आग, पानी और वाहन चलाते समय सजग रहें। थकान अनुभव हो सकता है। भाग्य 75% साथ देगा।
मिथुन:
आज शत्रुओं द्वारा रचे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। आज वस्तुओं को संभाल कर रखें, कोई चीज गुम हो सकती है। पिता की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्यो में आर्थिक सफलता मिल सकती है। भाग्य 70% साथ देगा।
कर्क:
आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपके विशेष सहयोग देगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। भाग्य 75% साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही दे। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय ले सकते हैं। पिता की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें। भाग्य 78% साथ देगा।
कन्या:
आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। परिजन साथ देंगे। नए कार्यों के आयोजन में आज सफल होंगे। पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों से लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। सरकार और पिता की ओर से लाभ मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।
तुला:
आज का दिन सावधान रहकर कार्य करने का है। गुप्त विषयों को दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
वृश्चिक:
पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे। उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
धनु:
शेयर आदि में सोच-समझकर निवेश करें। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, रुचिकर भोजन का आनंद ले सकेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। भाग्य 72% साथ देगा।
मकर:
बीते दिनों के रूके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च हो सकता है। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 70% साथ देगा।
कुंभ:
मानसिक तनाव अनावश्यक खर्च दे सकता है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अतः आप किसी पर भरोसा न करें केवल स्वयं पर यकीन रखें। खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। प्रार्थना तथा जप करने से राहत महसूस करेंगे। सलाह है कि आज संयम से काम लें। भाग्य 60% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन बेहद शुभ है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। खरीदारी के लिए दिन शुभ है। भाग्य 80% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Nationally & Internationally acclaimed poets mesmerize Rourkelaites in Kavi Sammelan organised by SAIL, Rourkela Steel Plant

Newsmantra

Sanatani Professionals Conclave Haryana 2024

Newsmantra

Shriram Bharatiya Kala Kendra presents the ‘Sumitra Charat Ram Award’ for Lifetime Achievement 2023 to Padmashri Mrs. Shobha Deepak Singh

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More